प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त 13 हजार से अधिक अस्थायी शिक्षकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पैट, पैरा और पीटीए शिक्षकों के नियमितीकरण के लिए शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर दिया है। विधानसभा के शीत सत्र में इसको लेकर सरकार बिल ला सकती है। संभावित है कि 20 नवंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में भी इस प्रस्ताव को लेकर चर्चा होगी।