राज्य सहकारी बैंक में सहायक प्रबंधक के 28 पद भरे जाएंगे। पहली बार राज्य लोकसेवा आयोग के माध्यम से होने जा रही परीक्षा के लिए तीन अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। नियमित आधार पर पदों को भरा जाएगा। द्वितीय श्रेणी में स्नातक पास अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
2 of 5
सहायक प्रबंधक की भर्ती के लिए आयुसीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। चयनित आवेदकों को 10300-34800 का ग्रेड पे और 4200 रुपये ग्रेड पे दिया जाएगा। बैंकिंग क्षेत्र में तीन साल का अनुभव रखने वाले स्नातक अभ्यर्थी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 150 अंकों की लिखित परीक्षा और 50 अंकों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में हासिल अंकों के आधार पर मेरिट में स्थान पाने वाले सफल घोषित किए जाएंगे। लिखित परीक्षा में 52.5 अंक और साक्षात्कार में 22.5 अंक पास मार्क्स रखे गए हैं। परीक्षा में 0.25 निगेटिव मार्किंग होगी। चार सवालों का गलत जवाब देने पर एक सही जवाब भी गलत हो जाएगा।
4 of 5
सामान्य वर्ग को 400 रुपये और आरक्षित वर्गों को 100 रुपये फीस के साथ आवेदन करना होगा। महिला अभ्यर्थियों को फीस से छूट दी गई है। शिमला, मंडी, धर्मशाला, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, नाहन, कुल्लू, चंबा और ऊना में लिखित परीक्षा होगी।
सहायक प्रबंधक का पद क्लास टू श्रेणी का है। इस भर्ती में बाहरी राज्यों के लोग भी आवेदन कर सकेंगे। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि बाहरी राज्यों के आरक्षित वर्ग के आवेदक सिर्फ सामान्य श्रेणी के पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने क्लास थ्री और फोर के लिए प्रदेश से शिक्षा ग्रहण करने की शर्त लगाई है।