अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी) ने 55 तकनीकी सहायक, तकनीशियन बी और वैज्ञानिक / इंजीनियर पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों पर चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को महीने में डेढ़ लाख रुपये से भी ज्यादा सैलरी मिलेगी। इन विभिन्न पदों के लिए दसवीं पास से लेकर एमटेक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आज से ही शुरू हो गई है।