फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसी बैंक में 216 पदों पर भर्ती, 27 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Thu, 08 Jun 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 9
केसीसी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर कंप्यूटर प्रोग्रामर, कंप्यूटर ऑपरेटर और क्लर्क के 216 पदों के लिए भर्ती की जा रही है। लिखित परीक्षाओं की तिथि भी घोषित कर दी गई है। 
विज्ञापन

2 of 9
यह परीक्षाएं आठ और नौ जुलाई को होंगी। इच्छुक उम्मीदवार 27 जून तक बोर्ड को ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं। इसके लिए आठ जून से बोर्ड की वेबसाइट पर निर्धारित प्रपत्र भरकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। 
विज्ञापन

3 of 9
बोर्ड सचिव शुभ करण सिंह ने बताया कि 8 जुलाई को असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए सुबह 10 से 12 बजे तक परीक्षा होगी। इसी दिन जूनियर कंप्यूटर प्रोग्रामर के पदों के लिए दोपहर एक बजे से साढ़े तीन बजे तक परीक्षा होगी। ग्रेड-4 क्लर्कों के पदों के लिए नौ जुलाई को सुबह 10 से साढ़े 11 बजे तक परीक्षा होगी।

4 of 9
कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों के लिए दोपहर एक बजे से 2.30 बजे तक रिटन टेस्ट लिया जाएगा। बोर्ड सचिव ने बताया कि असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड तीन के पदों के लिए निर्धारित योग्यता 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातक, जूनियर कंप्यूटर प्रोग्रामर पदों के लिए एमएससी कंप्यूटर/एमसीए/बीई/बीटेक इन आईटी या कंप्यूटर तथा क्लर्क पदों के लिए 50 फीसदी अंकों के साथ जमा दो पास निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

5 of 9
कंप्यूटर ऑपरेटर पदों के लिए मान्यता प्राप्त विवि से बीसीए, पीजीडीसीए के साथ स्नातक की योग्यता तय की गई है। आरक्षित वर्ग को योग्यता में नियमानुसार छूट मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 9
शिक्षा बोर्ड सचिव ने बताया कि रोल नंबर और परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

7 of 9
केसीसी बैंक में भरे जाने वाले कुल 216 पदों में से क्लर्क ग्रेड चार के 115 पद भरे जाएंगे।

8 of 9
वहीं सहकारी सभा सचिवों के कोटे से क्लर्क के 11 और प्रशिक्षित सचिवों के कोटे से 43 पद भरेंगे।
विज्ञापन

9 of 9
कंप्यूटर ऑपरेटरों के 18 पद और जूनियर कंप्यूटर प्रोग्रामर के आठ पद भरे जाएंगे। असिस्टेंट मैनेजर के कुल 21 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें