हिमाचल के मंडी में धर्मपुर बसस्टैंड पर बादल फटने से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए एक तो आपदा प्रबंधन समय पर नहीं पहुंचा और जब पहुंचा तो हर कोई दंग रह गया।
विज्ञापन
पीठ पर बैठकर तबाही देखने पहुंचा आपदा प्रबंधन, तस्वीरें वायरल
2 of 6
सोन खड्ड में बाढ़ से धर्मपुर क्षेत्र में मची तबाही के तीन दिन
बाद राज्य आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा प्रभावितों की
सुध लेने पहुंचे थे। मगर पीठ पर बैठे उपाध्यक्ष व पूर्व नेता को देखकर
इलाके के लोग हैरान रह गए। कई ने ये तस्वीरें खींच ली। अब ये सोशल मीडिया
पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
पीठ पर बैठकर तबाही देखने पहुंचा आपदा प्रबंधन, तस्वीरें वायरल
3 of 6
जायजा ले रहे उपाध्यक्ष के रास्ते में भ्रैंड
नाला पड़ा तो कुछ उत्साही लोगों ने उन्हें पीठ पर लादकर नाला पार कराया।
हालांकि साथ चल रहे विश्वविद्यालय के ईसी सदस्य और स्थानीय कांग्रेस नेता
चंद्रशेखर ने पैदल नाले को पार किया।
पीठ पर बैठकर तबाही देखने पहुंचा आपदा प्रबंधन, तस्वीरें वायरल
4 of 6
इस नजारे पर विवाद होना तय था।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष रजत ठाकुर और भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मंढोत्रा
ने कहा कि प्रदेश सरकार धर्मपुर के प्रभावितों के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
पीठ पर बैठकर तबाही देखने पहुंचा आपदा प्रबंधन, तस्वीरें वायरल
5 of 6
क्षेत्र में तबाही के तीसरे दिन राज्य आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष ने भी धर्मपुर के प्रभावितों की सुध ली, लेकिन उन्हें पीठ पर उठाकर ले जाना पड़ा। गौरतलब है कि यहां भारी बारिश ने चार लोगों की जान ले ली थी।
पीठ पर बैठकर तबाही देखने पहुंचा आपदा प्रबंधन, तस्वीरें वायरल
6 of 6
इस
पूरे विवाद पर राजेंद्र राणा ने कहा कि वे जूते उतारकर नाला पार करने जा
रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने जबरन उन्हें पीठ पर उठा लिया। उन्होंने रविवार
को धर्मपुर आना था लेकिन सड़क बंद होने की वजह से नहीं पहुंच पाए थे।