हिमाचल छोटी काशी मंडी के पड्डल मैदान में कांग्रेस की विकास से विजय की ओर रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल को फेल करार दिया। पीएम के विजन पर निशाना साधते हुए उन्होंने गुजरात मॉडल की तुलना हिमाचल और गुजरात में पिछले पांच सालों में हुए विकास पर कर डाली।
विज्ञापन
2 of 7
विकास की तुलना की यह तस्वीर पेश कर गए राहुल गांधी
वीरभद्र का हिमाचल मोदी का गुजरात
70 हजार को सरकारी रोजगार 10 हजार को सरकारी रोजगार
1000 रुपए बेरोजगार भत्ता कोई भी बेरोजगारी भत्ता नहीं
04 मेडिकल कालेज कोई मेडिकल कालेज नहीं
1500 सरकारी स्कूल 01 भी सरकारी स्कूल नहीं खोला
कोई सरकारी स्कूल बंद नहीं 13 हजार सरकारी स्कूल बंद
55 सरकारी कालेज 25 सरकारी कालेज
700 रुपए विध्वा पेंशन 450 रुपए विध्वा पेंशन
इंदिरा विकास योजना में 1.30 लाख इंदिरा विकास योजना में 70 हजार
230 स्वास्थ्य केंद्र एक भी नहीं
विज्ञापन
3 of 7
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना झूठ बोलने वाले बच्चे से कर डाली। उन्होंने मंच से भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी के बयान और एक साक्षात्कार का हवाला देकर चुटकी लेते हुए कहा कि मोदी 25000 फीट की ऊंचाई तक चप्पले पहनकर हिमाचल की पहाड़ियों में घूम चुके हैं। लेकिन भारत में कंचनजंगा ही एकमात्र इतनी ऊंचाई वाली पहाड़ी है। इस पहाड़ी तक पहुंचते पहुंचते कई लोगों ने जान गवाई हैं। यहां चढने के लिए कई माह लगते हैं और हमारे प्रधानमंत्री अकेले ही चप्पलों में कंचनजंगा पहुंच रहे हैं।
4 of 7
इस कड़ी को उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से जोड़ते हुए कहा कि हमारे सीएम वीरभद्र सिंह चप्पल पहनकर नहीं बूट पहनकर हिमाचल के चप्पे चप्पे में जरूर घूमे है। उन्होंने कहा कि कोई बोलने से पहले सोचता है। छोटे बच्चों से कहा जाता है कि झूठ मत बोलो। यह झूठ है और सच है। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री को ही सच और झूठ का पता नहीं। झूठ ही बोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
राहुल गांधी ने गिरती जीडीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी ने जीडीपी पर आक्रमण किया है। दो फीसदी जीडीपी में गिरावट आई है। जीएसटी कांग्रेस की सोच है। कांग्रेस ने कहा था कि इस व्यवस्थित तरीके से आहिस्ता आहिस्ता देश की जनता पर थोपें। लेकिन ऐसा नहीं किया। अब छोटे से बड़ा कारोबारी परेशान है।
विज्ञापन
6 of 7
राहुल ने कहा कि जीएसटी की वजह से गुजरात में ही तीस लाख से अधिक युवा बेरोजगार हुए हैं। इकोनामी माडल केवल पंद्रह उद्योगपतियों के लिए ही है। बडे-बड़े भाषण दिए जा रहे हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। आहिस्ता आहिस्ता लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। देश को कोई एक व्यक्ति इस तरह की बातें करके नहीं चला सकता।
राहुल ने कहा कि दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का मजाक पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। 30 हजार नए युवा हर 24 घंटे में रोजगार पाने के लिए निकलते हैं। चीन से मुकाबले की बात हो रही है। जहां 50 हजार लोगों को रोज रोजगार मुहैया करवाया जाता है। वहीं मोदी सरकार एक दिन में महज 450 भारतीयों को रोजगार दे रही है।