फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी बस, 26 यात्री घायल

Fri, 07 Sep 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
कुल्लू से होशियारपुर जा रही पंजाब रोडवेज की बस चंडीगढ़-मनाली एनएच-205 पर जामली के पास बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
बस में सवार यात्रियों में से 26 लोग घायल हो गए हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।घायलों को बस की खिड़कियाें के शीशे तोड़कर निकाला गया। बताया जा रहा है कि बस ने पहले सड़क पर अचानक आए बकरे को कुचला, जिसके बाद चालक ने बस को तेज रफ्तार दौड़ा दिया।
 
विज्ञापन

3 of 7
 सौ मीटर की दूरी पर ब्रेक नहीं लगने पर बस सड़क किनारे नाले में जाकर पलट गई। घायलों में हिमाचल, उत्तरप्रदेश, पंजाब और हरियाणा के लोग शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

4 of 7
जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस (पीबी07यू-3402) कुल्लू से होशियारपुर जा रही थी। दोपहर करीब 12:30 बजे जामली और गंभरपुल की उतराई पर पहुंचते ही बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। सड़क पर अचानक बकरा गया जिसको बस ने कुचल दिया।
विज्ञापन

5 of 7
विवाद के डर से चालक ने बस नहीं रोकी और तेज रफ्तार आगे बढ़ा दी। सौ मीटर की दूरी पर ही बस सड़क किनारे पलट गई। चालक परविंद्र के अनुसार बस की ब्रेक फेल हो गई थी। सवारियों में चीख पुकार सुनकर वहां कार्य कर रहे लोनिवि के कर्मचारी पहुंचे। 
विज्ञापन

6 of 7
bus accident
उन्होंने घायलों को चालक के दरवाजे से बाहर निकालना शुरू कर दिया। इसी दौरान अन्य लोग भी रेस्क्यू में जुट गए। बस एक तरफ पलट गई थी। इसके चलते लोगों ने बस की खिड़कियां तोड़ सवारियों को निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आधे घंटे बाद 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई। कुछ घायल एंबुलेंस, जबकि अन्य घायल निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाए गए। 26 में से छह घायलों को स्वारघाट ले जाया गया। 20 को बिलासपुर शिफ्ट किया गया। बिलासपुर अस्पताल में भर्ती चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें