फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Pulwama: बॉर्डर पर बंदूक थामने वाले तिलक को था गाने का शौक, यू-ट्यूब पर हिट थे उनके गाने

Sat, 16 Feb 2019 03:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 5
सरहद पर दुश्मनों के दांत खट्टे करने के लिए हर वक्त तैयार रहने वाले जवाली उपमंडल के वीर जवान तिलक राज संगीत के क्षेत्र में भी खूब हिट थे। तिलक राज को गाने का काफी शौक था। वे हिमाचल में पापुलर पहाड़ी गायक थे।

मेरा सिद्दू बड़ा शराबी, आप भी सुनिए ये गाना
विज्ञापन

2 of 5
हिमाचल की वादियों में उनकी ओर से गाए और फिल्माए गए तीन गाने यू-ट्यूब पर खूब हिट हो रहे थे। अगस्त 2018 में उन्होंने दो और नवंबर में एक पहाड़ी गाना गाकर यू-ट्यूब पर डाला था। यू-ट्यूब पर उनके गानों को दो लाख से ज्यादा लोगों ने देखा था।

प्यारी मोनिका, आप भी सुनिए ये गाना
विज्ञापन

3 of 5
अगस्त 2018 में उन्होंने प्रोफेशनल पहाड़ी सिंगर के रूप में गाना शुरू किया था। 23 अगस्त 2018 को यू-ट्यूब पर डाला गया उनका प्यारी मोनिका पहाड़ी गाना सबसे ज्यादा हिट रहा। इस गाने को 1 लाख 43718 लोगों ने पसंद किया।

नीलम गद्दन, आप भी सुनिए ये गाना

4 of 5
6 नवंबर 2018 को यू-ट्यूब पर डाले गए नीलम गद्दणी गाने को 63618 लोगों ने देखा। 7 अगस्त 2018 यू ट्यूब पर डाले गए मिंजो भी लेई चल अपने ग्रां गाने को 31531 दर्शकों देखा था। तिलकराज ने अपनी आवाज का जादू कुछ माह पहले दिल्ली में हुए सीआपीएफ के एक कार्यक्रम में भी बिखेरा था।

अपने ग्रां जो, आप भी सुनिए ये गाना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस गाने को तिलकराज ने 14 नवंबर 2018 को यू-ट्यूब पर डाला था। तिलकराज जवाली में गानों को लेकर खूब हिट थे। जब भी वह घर पर छुट्टी पर आते थे तो दोस्त और गांव के लोग उन्हें गाना सुनाने के लिए कहते थे। गली चौराहों पर जब भी तिलकराज आते थे तो लोग उन्हें गाना गाने के लिए कहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें