चलती बस में अचानक आग भड़क गई। सुंडला से डलहौजी जा रही निजी बस में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। बस से धुआं निकलता देख सवारियां चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
2 of 6
आनन फानन में बस चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर सवारियों को नीचे उतारा। बस में करीब 35 सवारियां थीं। बस चालक और परिचालक ने मिट्टी और पानी डालकर आग को बुझाया और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
3 of 6
बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी।जानकारी अनुसार निजी बस सुंडला से डलहौजी जा रही थी। जब बस चौहड़ा के पास पहुंची तो बस में धुआं उठने लगा। सवारियों ने इस बारे परिचालक को बताया।
4 of 6
परिचालक ने धुएं की जांच की तो बस से धुएं का गुबार निकलने लगा। अफरा तफरी मच गई। चालक ने बस को रोक कर सवारियों को नीचे उतारा।
विज्ञापन
5 of 6
इसके बाद चालक-परिचालक आग बुझाने में जुट गए। थोड़ी देर बाद आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा टल गया। कहा कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि चौहड़ा के पास एक निजी बस में शॉट सर्किट हो गया। इससे बस में धुआं उठने लगा। इस हादसे में किसी भी सवारी को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा है। आग को बुझा दिया गया।