फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार हैं तो अब टेंशन खत्म, सरकार दे रही 2.5 लाख, शुरू करो ये काम

Wed, 07 Jun 2017 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 7
बेरोजगार हैं और सारे प्रयास कर हार चुके हैं तो ये काम शुरू करो। केंद्र सरकार 2.5 लाख देगी साथ में 20 प्रतिशत कमीशन भी मिलेगा। केंद्रीय रसायन, उर्वरक एवं परिवहन राज्यमंत्री मनसुख मांडविया ने इसकी पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 7
रसायन, उर्वरक एवं परिवहन राज्यमंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि बेरोजगार युवक जन औषधि केंद्र खोलकर आजीविका कमाएं और बेरोजगारी दूर करें। जो युवा हिमाचल में जन औषधि केंद्र खोलना चाहते हैं वे मेरे मंत्रालय से सीधा संपर्क करें।
विज्ञापन

3 of 7
उन युवाओं को 20 प्रतिशत कमीशन और जन औषधि केंद्र खोलने की शुरुआत में ढाई लाख रुपये की मदद दी जाएगी। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान मनसुख मांडविया ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश के लिए केंद्र सरकार ने 4300 किलोमीटर एनएच बनाने के लिए लगभग 20 हजार करोड़ मंजूर किए हैं।

4 of 7
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले तीन वर्षों के दौरान कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया है। विदेशी नीति में केंद्र सरकार सफल रही है। देशभर में जेनेरिक दवाओं के 534 स्टोर खोले गए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
उन्होंने जीएसटी को देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने पुलिस ग्राउंड के पास मोदी सरकार की तीन साल की उपलब्धियों पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लेकर वीरभद्र सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

6 of 7
मनसुख ने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास के तहत काम किया। वीरभद्र सरकार ने भ्रष्टाचार की बिनाह पर पूरी दुनिया में हिमाचल का नाम खराब किया। भाजपा हिमाचल को स्वच्छ छवि वाली सरकार देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस मौके पर पूर्व मंत्री किशन कपूर, शाहपुर की विधायक सरवीण चौधरी, जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष संजय चौधरी, प्रदेश भाजपा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उत्तम चौधरी, कृपाल परमार तथा प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा और रजनीश रंजू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें