फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले देख लें ये तस्वीरें, फिर तय करें कि हिमाचल आना है या नहीं

Sun, 15 Jan 2017 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : जय कुमार
शिमला-मनाली का टूर बना रहे हैं तो पहले ये तस्वीरें देखिए ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े। बर्फबारी के बाद यहां के हालात बयां करतीं ये तस्वीरें... 
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : जय कुमार
हिमाचल में भारी बर्फबारी के छह दिन बाद भी जिंदगी पटरी पर नहीं लौट पाई है। कोहरे के कारण सड़कें जाम हैं। प्रदेश के बर्फीले क्षेत्रों की 197 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : जय कुमार
हिमाचल के विभिन्न स्थानों पर परिवहन निगम की 151 बसें फंसी हैं। लोक निर्माण विभाग ने जिन सड़कों से बर्फ हटाई है। कोहरे के चलते इन पर सफर करना और भी खतरनाक हो गया है। लगातार वाहन फिसल रहे हैं।

4 of 10
छोटे वाहन सड़कों से बाहर हो रहे हैं। हिमाचल में कई टूरिस्ट वाहन छोड़कर होटलों में दुबके हैं। परिवहन निगम ने बर्फीले क्षेत्रों में सुबह के रूट पर चलने वाली बसों को 10 बजे के बाद ही चलाने को कहा है।
विज्ञापन

5 of 10
बर्फबारी के कारण हिमाचल की 607 सड़कें बंद थीं। इनमें 410 सड़कों से बर्फ हटा दी गई है। 197 सड़कें ऐसी हैं, जहां अभी तक मशीनरियां नहीं पहुंची है। 
विज्ञापन

6 of 10
इनमें जगह-जगह 151 बसें फंसी हैं। कुफरी और नारकंडा बंद होने से ऊपरी शिमला के लिए बसें नहीं भेजी जा रही हैं। रामपुर और किन्नौर के लिए बसों को वाया धामी बसंतपुर होकर भेजा जा रहा है। करसोग, पागंणा और सुन्नी के लिए भी बसें वाया धामी होकर भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

7 of 10
लोक निर्माण विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। 12000 कर्मचारियों को फील्ड में बर्फ हटाने के काम में लगाया है। साथ ही 254 मशीनरियां बर्फ हटाने में लगाई गई हैं।

8 of 10
इनमें 201 जेसीबी, 30 डोजर, 13 फ्रंट एंड लोडर, 10 रोबट शामिल हैं। विभाग ने कई जेसीबी हायर की हैं। सामान ढोने वाले खान भी बर्फ हटाने में लगाए गए हैं।

9 of 10
- फोटो : नरेश भारद्वाज
होटलों में रूके सैलानी ठंड में ठिठुर रहे हैं। पानी की सप्लाई भी ठप हो गई है। ठंड में पाइपों में पानी जम गया है।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : नरेश भारद्वाज
कई क्षेत्रों में छह दिनों से ब्लैकआऊट छाया हुआ है। लोग घुप अंधेरे और कड़कड़ाती ठंड में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें