फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की कबड्डी खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, हो गए इस बात पर हैरान

Fri, 07 Sep 2018 07:15 AM IST
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
1 of 8
आप स्टार बन गए हो। हर कोई आपके साथ फोटो खिंचवाना और हाथ मिलाना चाहेगा, लेकिन संघर्ष के दौर में शायद इनमें से किसी ने साथ नहीं दिया होगा। आज इस मुकाम पर पहुंचकर आप लोगों ने अपने प्रदेश ही नहीं, बल्कि भारतवर्ष का नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में एशियन गेम्स से मेडल लेकर लौटे खिलाड़ियों का कुछ इस तरह मार्गदर्शन किया। हिमाचल से सिर्फ चार खिलाड़ी होने पर पीएम चौंक गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल से सिर्फ चार खिलाड़ी और सभी कबड्डी में। आपको और हिमाचल सरकार को इस जीत की बधाई। उनका इशारा शायद इस ओर था कि अन्य खेलों में भी प्रदेश से ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी होने चाहिए।
विज्ञापन

3 of 8
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारी-बारी तमाम खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की। इनसे अलग-अलग मिलने के साथ उन्होंने पूरी टीम से मुलाकात की। इसके बाद राज्य स्तर पर भी खिलाड़ियों से बातचीत की।

4 of 8
सभी ने प्रधानमंत्री से हाथ मिलाया। हिमाचल की बारी आई तो सिल्वर मेडल लेकर लौटीं रितु नेगी, प्रियंका नेगी, कविता ठाकुर और अजय ठाकुर प्रधानमंत्री से मिले। प्रियंका नेगी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि आप सब हिमाचल से हो। जवाब हां में दिया तो वे बोले- सिर्फ चार। रितु नेगी ने बताया कि प्रधानमंत्री से हाथ मिलाकर वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 8
यह पल कभी न भूलने वाला है। पीएम ने उनसे पूछा कि किस खेल से हो तो उन्होंने कबड्डी बताया। इस पर पीएम ने कहा कि कबड्डी खिलाड़ी तो सबसे स्ट्रांग होते हैं। हिमाचल पुलिस में तैनात प्रियंका नेगी और रेलवे में सेवाएं दे रहीं रितु नेगी ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात उनके लिए सुखद अनुभव रहा। यह कभी न भूलने वाले पल है।
विज्ञापन

6 of 8
मनु शर्मा, मनाली (कुल्लू)। एशियन गेम्स से रजत पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर नई प्रेरणा मिली है। यह बात दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम से मिलकर लौटीं मनाली की बेटी कविता ठाकुर ने कही। अमर उजाला से बातचीत में कविता ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों से उनमें नए रक्त का संचार हुआ है। प्रधानमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से देश के लिए समर्पण भावना से खेलने और जीतकर देश का नाम रोशन करने की बात कही।
विज्ञापन

7 of 8
प्रधानमंत्री ने कहा कि एशियन गेम्स, ओलंपिक, कामनवेल्थ गेम्स और विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में खेलने का मतलब खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं। देश की ओर से खेलने वाले खिलाड़ी 1.30 करोड़ भारतवासियों की प्रतिष्ठा होती है। कविता के अनुसार पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज खेलों में पूरे विश्व में लोहा मनवा रहा है। एशियन गेम्स में किया गया प्रदर्शन इसका उदाहरण है। आज के दौर में भारत में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
खिलाड़ियों को अच्छी से अच्छी तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अपनी बात कहने के लिए किसी भी तरह से हिचकिचाना नहीं चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करें। उनके लिए रोजगार की कोई चिंता नहीं है। भारत सरकार और प्रदेश सरकारों और निजी कंपनियां खिलाड़ियों को अच्छी नौकरी दे रही हैं। भविष्य में भी खिलाड़ियों को और प्रोत्साहन दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें