फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: शिमला से जाते वक्त अचानक अपने पुराने ठिकाने पर कॉफी पीने पहुंचे पीएम मोदी

Thu, 28 Dec 2017 10:37 AM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
विज्ञापन
1 of 6
अरे कॉफी हाउस वालों, आज कॉफी नहीं पिलाओगे क्या? शिमला से लौटते वक्त मालरोड पर अचानक इंडियन कॉफी हाउस के बाहर काफिला रोककर पीएम नरेंद्र मोदी ने जैसे ही ये शब्द कहे तो हर कोई हैरान रह गया। आनन-फानन में इंडियन कॉफी हाउस के स्टाफ ने प्रधानमंत्री के लिए कॉफी तैयार की।
  In Shimla, relished coffee at the Indian Coffee House and reminisced old days. The coffee tastes as good as it did two decades ago, when I would frequent Himachal for party work. pic.twitter.com/XOYzlpLc43 — Narendra Modi (@narendramodi) December 27, 2017

 
विज्ञापन

2 of 6
वेटर भागीरथ कॉफी हाउस के गेट पर ही पीएम के लिए कॉफी और बटर स्लाइस लेकर पहुंचे। पीएम ने लोगों के बीच ही कॉफी की चुस्कियां लीं। पुरानी यादें ताजा करते हुए पीएम बोले - 20 साल बाद भी यहां की कॉफी का स्वाद नहीं बदला। वे करीब तीन मिनट तक यहां रुके। उन्हें देख कॉफी हाउस के अंदर बैठे और आसपास से लोग भी गेट की ओर दौड़े
विज्ञापन

3 of 6
सुरक्षाकर्मियों को भी कड़ी मशक्कत कर एक तरफ से सुरक्षा घेरा बनाना पड़ा। लोगों ने पीएम के साथ सेल्फी ली और बातचीत भी की। कॉफी की चार-पांच चुस्कियां लेने के बाद पीएम वापस गाड़ी में बैठे। इसके बाद उनका काफिला यहां से रवाना हो गया। कॉफी हाउस के असिस्टेंट मैनेजर गणेश सिंह रावत ने बताया कि पीएम के रुकने की कोई सूचना नहीं थी।

4 of 6
मालरोड स्थित इंडियन कॉफी हाउस शुरू से ही राजनीति का केंद्र रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जब प्रदेश प्रभारी थे तो वे दोस्तों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मालरोड स्थित इंडियन कॉफी हाउस में ही बैठते थे।
विज्ञापन

5 of 6
पिछले शिमला दौरे के दौरान पीएम ने अपने भाषण में कॉफी हाउस का जिक्र किया था। कहा था कि अकसर दोस्तों के साथ उनका इंडियन कॉफी हाउस में बैठना होता था। गौरतलब है कि पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू भी यहां कॉफी पी चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम मोदी ने इंडियन कॉफी हाउस से जुड़ी यादें ताजा करते हुए अपने ट्विटर पर भी इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। मोदी ने शपथ समारोह के लिए उमड़ी भीड़ का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें