पीएम मोदी की शिमला रैली के बाद शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से प्रधानमंत्री की एक खास चीज चोरी हो गई थी। इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद ये चीज कौन उठा ले गया इसका किसी को पता तक नहीं चल पाया। खुद पार्टी के कई दिग्गज नेताओं को अब इसका पता चला है।
विज्ञापन
2 of 6
मामला अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि भाजपा नेताओं ने अभी तक इस मामले में पुलिस में केस दर्ज नहीं करवाया है लेकिन सोमवार को प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने एसपी शिमला को इस मामले में शिकायत दी है।
विज्ञापन
3 of 6
वहीं भाजपा इस मामले में कोई केस दर्ज करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। यही नहीं, पार्टी इस चीज के गायब होने को चोरी न मानकर यह कह रही है कि मोदी जी का कोई फैन ही इसे उठा ले गया है। आइए बताते हैं पूरा मामला-
4 of 6
दरअसल 27 अप्रैल को रिज मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली हो रही थी। रैली के दौरान मंच पर पीएम के अलावा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे। पीएम के भाषण के तुरंत बाद सब नेता मंच से चले गए।
विज्ञापन
5 of 6
इसके बाद जब मंच पर रखी कुर्सियां इकट्ठी की जाने लगी तो पता चला कि पीएम के लिए मगवाई गई खास कुर्सी मंच से गायब है। इसे काफी ढूंढा गया लेकिन नहीं मिली। कहा ये भी जा रहा है कि कुर्सी गायब होने का पता तब चला जब रैली के बाद कुर्सियों को फर्नीचर हाउस भेजा गया तो उस दौरान फर्नीचर हाउस के मालिक ने भाजपा के कार्यकर्ता को बताया कि रैली के लिए भेजी गई कुर्सियों में सबसे खास कुर्सी गायब है।
यह वही कुर्सी है जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे थे। बताया जा रहा है कि मामला सामने आने पर पार्टी ने इस कुर्सी की कीमत खुद चुकाई। कुर्सी गायब होने को लेकर भाजपा नेता ये कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री का कोई प्रशंसक ही प्रधानमंत्री की कुर्सी को उठाकर ले गया होगा। ऐसे में इस पर कोई शिकायत नहीं दी गई है। मगर सवाल ये भी है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच आखिर कौन ये कुर्सी उठा ले गया।