फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवताओं ने फिर दिखाई शक्ति, दहकते अंगारों पर नाचने लगे लोग, तस्वीरें

Thu, 01 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
1 of 5
देवी देवताओं के शक्ति प्रदर्शन का यह नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। दहकते अंगारे भी देवताओं के कार कारिंदों का जोश कम नहीं कर सके। ये अंगारों पर नाचते रहे। यह नजारा हिमाचल के जिला मंडी में देखने को मिला। यहां माता महाकाली एवं माता चतुर्भुजा मंदिर पुरानी मंडी में मंगलवार रात जाग होम का आयोजन किया गया था। - फोटो : अमर उजाला
देवी देवताओं के शक्ति प्रदर्शन का यह नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। दहकते अंगारे भी देवताओं के कार कारिंदों का जोश कम नहीं कर सके। ये अंगारों पर नाचते रहे। यह नजारा हिमाचल के जिला मंडी में देखने को मिला। यहां माता महाकाली एवं माता चतुर्भुजा मंदिर पुरानी मंडी में मंगलवार रात जाग होम का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
आधी रात को करीब 12 बजे विभिन्न देवी देवताओं की अगुवाई में देवताओं के कार कारिंदों और गुरों ने दहकते अंगारों पर चल कर और नृत्य कर देव शक्ति का प्रदर्शन किया। दहकते अंगारों पर नंगे पांव ये गुर आसानी से बिना किसी परेशानी के चल रहे थे। - फोटो : अमर उजाला
आधी रात को करीब 12 बजे विभिन्न देवी देवताओं की अगुवाई में देवताओं के कार कारिंदों और गुरों ने दहकते अंगारों पर चल कर और नृत्य कर देव शक्ति का प्रदर्शन किया। दहकते अंगारों पर नंगे पांव ये गुर आसानी से बिना किसी परेशानी के चल रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
कहते हैं कि देवताओं का चमत्कार होता है कि आग के बीच चलने पर भी इन कारिंदों के पैर नहीं जलते। यह अनोखी परंपरा सदियों से चली आ रही है और यहां के लोग हर साल इस तरह का आयोजन कर इस परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। इस दौरान देवी देवता अपने गुरों के माध्यम से कई बार बड़ी भविष्यवाणी भी करते हैं। - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं कि देवताओं का चमत्कार होता है कि आग के बीच चलने पर भी इन कारिंदों के पैर नहीं जलते। यह अनोखी परंपरा सदियों से चली आ रही है और यहां के लोग हर साल इस तरह का आयोजन कर इस परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। इस दौरान देवी देवता अपने गुरों के माध्यम से कई बार बड़ी भविष्यवाणी भी करते हैं।

4 of 5
इस जागरण में माता काली चामुंडा स्कूल बाजार, देव बाला कामेश्वर बाड़ी गुमाणु, माता शितला और महाकाली माता पुरानी मंडी के रथों और कारिंदों विशेष रूप से शिरकत की। गुर के माध्यम से माता ने देवताओं और डायनों के बीच चल रहे युद्ध का वृत्तांत भी सुनाया। - फोटो : अमर उजाला
इस जागरण में माता काली चामुंडा स्कूल बाजार, देव बाला कामेश्वर बाड़ी गुमाणु, माता शितला और महाकाली माता पुरानी मंडी के रथों और कारिंदों विशेष रूप से शिरकत की। गुर के माध्यम से माता ने देवताओं और डायनों के बीच चल रहे युद्ध का वृत्तांत भी सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाकाली मंदिर कमेटी के प्रधान रवि कुमार ने बताया कि इस अवसर पर उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए मंदिर कमेटी को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। इसके बाद भजनों पर श्रद्धालुओं ने खूब डांस किया। - फोटो : अमर उजाला
महाकाली मंदिर कमेटी के प्रधान रवि कुमार ने बताया कि इस अवसर पर उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए मंदिर कमेटी को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। इसके बाद भजनों पर श्रद्धालुओं ने खूब डांस किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें