पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे 154 पर नूरपुर में नशा निवारण केंद्र के पास रविवार सुबह एचआरटीसी की एक बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे डॉक्टर्ज रेजिडेंस कॉलोनी के रास्ते में पलट गई।
विज्ञापन
2 of 9
एचआरटीसी के नगरोटा बगवां डिपो की बस (एचपी 63-6140) हादसे के वक्त धर्मशाला से पठानकोट जा रही थी। इस हादसे में बस के चालक सहित बस में सवार कुल 21 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
3 of 9
हादसे में घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार के लिए नजदीकी नूरपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें गंभीर रूप से घायल बस चालक सहित चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
4 of 9
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त एचआरटीसी की यह बस नेशनल हाईवे पर नूरपुर स्थित नशा निवारण केंद्र के पास तीखे मोड़ पर एक ट्रक को ओवरटेक करते हुए तेजरफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और हाईवे के किनारे बने पैरापिट को तोड़ते हुए नूरपुर अस्पताल में तैनात चिकित्सकों की आवासीय कॉलोनी के रास्ते में लुढ़क गई।
विज्ञापन
5 of 9
बस अगर कुछ मीटर पहले मोड़ पर पलटती तो यहां हाईवे से नीचे की तरफ ज्यादा गहराई के चलते एक बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, इस हादसे की सूचना मिलते ही आसपास रहने वाले लोग बस में फंसे यात्रियों की मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को दुर्घटनाग्रस्त बस से बाहर निकालना शुरू किया।
विज्ञापन
6 of 9
हादसे की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार देशराज ठाकुर और नूरपुर थाने के एसएचओ संदीप शर्मा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
7 of 9
प्रशासन की ओर से हादसे में घायलों को दो-दो हजार और गंभीर रूप से घायलों को तीन-तीन हजार रुपये की फौरी राहत दी गई। हादसे में नूतन, मनिंद्र सिंह, हर्षद, बृजलाल और संतोष कुमारी निवासी बेही पठियार, रितू देवी, अंशु, विश्व कुमार, पंकज निवासी धर्मशाला, ईश्वर चंद्र निवासी द्रमन, अनिल शर्मा निवासी जम्मू, रत्तो राम निवासी राजस्थान घायल हुए हैं।
8 of 9
सभी घायल लोगों का नूरपुर सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में गंभीर रूप से घायल जीवन लाल, अनिल महाजन निवासी धर्मशाला, शिमलो देवी निवासी लदोडी, रमेश कुमार (फतेहपुर), बिशंभर लाल (सिहुंता), ममता देवी (धर्मशाला), नितिन निवासी सिद्धपुर, कृष्णा देवी निवासी पठानकोट को नूरपुर सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया।