फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बद्दी में गरीबों के 70 आशियाने जलकर राख, 15 लाख की संपत्ति को नुकसान

Sun, 03 Dec 2017 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
1 of 5
औद्योगिक हब बद्दी में झुग्गियों में आग लगने से दर्जनों प्रवासी बेघर हो गए। छह दिन के भीतर आग की यह दूसरी घटना है। मोरपेन रोड पर बनी झुग्गियों में अचानक लगी आग से गरीबों के करीब 70 आशियाने जलकर राख हो गए है। इसमें करीब 15 लाख की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

2 of 5
यहां तक कि इन झुग्गियों में रहने वालों के पास अपने बदन के वस्त्रों के अलावा कुछ भी नहीं बचा। हाड तोड़ मेहनत कर जमा किया सारा सामान जलकर राख हो गया। इससे पहले 27 नवंबर को बद्दी के शाहपुर में अचानक लगी आग से 16 झुग्गियां जल गईं थीं। इसमें चार लाख का नुकसान हुआ है और अब शनिवार को एक बार फिर आग ने मोरपेन रोड़ पर बनी झुग्गियों पर अपना कहर बरपाया है।
विज्ञापन

3 of 5
सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग की अगुवाई में मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवारों को फौरी राहत प्रदान की गई। जानकारी के अनुसार दमकल विभाग बददी को सूचना मिली कि मोरपेन मार्ग पर बनी झुग्गियों में आग लग गई है। इस पर तुरंत अग्निशमन विभाग बद्दी की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के कार्य में जुट र्गइं। आग को बढ़ता देख दमकल विभाग नालागढ़ को भी सूचित किया गया जहां से एक वाहन में सवार होकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। तीन वाटर बाउसर से आग को काबू में किया गया लेकिन तब तक करीब 70 झुग्गियां जलकर स्वाहा हो गई थीं।

4 of 5
दमकल विभाग बददी से अग्निशमन अधिकारी प्रकाश शर्मा, फायरमैन देवदत्त, बाबू राम, गोपाल दास, टेकचंद, होमगार्ड जवान टेकचंद, हेमराज, बलदेव राम, चालक टेक सिंह, लेखराम, दमकल विभाग नालागढ़ से फायरमैन राजेंद्रपाल और एक अन्य, होमगार्ड जवान शेर सिंह, चालक जसविंदर ने आग बुझाने का कार्य किया। अग्निशमन केंद्र बद्दी के प्रभारी प्रकाश शर्मा ने कहा कि अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब 70 झुग्गियां जली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इससे करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है जबकि दमकल कर्मियों ने साथ लगती 100 झुग्गियों सहित करीब 25 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया है। एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग ने कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और प्रत्येक पीड़ित परिवार को 5000 रुपये फौरी राहत प्रदान की गई है। राजस्व विभाग को नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें