फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच होगा बख्शो देवी का सपना, अमेरिका तक से बढ़े मदद के हाथ

विज्ञापन
1 of 8
ऊना की गरीब उड़नपरी बख्शो के सपनों को पंख लग गए हैं। अंतरराष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दलीप राणा बख्शो को कांगड़ा में मार्च में होने वाले एक समारोह में सम्मानित करेंगे। आदर्श भारत सेवा संस्था के अध्यक्ष तथा ग्रेट खली के पीआरओ अमित शर्मा ने अमर उजाला से संपर्क कर बताया कि बख्शो देवी को न केवल संस्था के समारोह में सम्मानित किया जाएगा, बल्कि उसकी प्रतिभा को देखते हुए ग्रेट खली से उसे खेलों में स्पांसरशिप भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

सच होगा बख्‍शो देवी का सपना, अमेरिका तक से बढ़े मदद के हाथ

2 of 8
अमेरिका में रह रहे एनआरआई जगजीत सिंह राणा ने फोन कर अपने प्रतिनिधि को बख्शो के घर भेज कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इनके अलावा बख्शो को रमन पाठक ने 2100, दमामियां मंदिर के सेवादार बाबा मान सिंह ने 1100, सतपाल सिंह ने 200 रुपये की मदद की।
विज्ञापन

सच होगा बख्‍शो देवी का सपना, अमेरिका तक से बढ़े मदद के हाथ

3 of 8
लड़की की मदद के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक तथा मुख्यमंत्री के विशेष सचिव राकेश शर्मा से भी मामला उठाएंगे। फेसबुक पेज वॉयस ऑफ सरकाघाट के संचालक डॉ. सुशील शर्मा ने कहा कि होनहार बेटी बख्शो की मदद के लिए तैयार हैं। उनका पूरा ग्रुप बेटी की मदद करेगा। हिमाचल के चर्चित लेखक तथा कहानीकार एसआर हरनोट ने बख्शो देवी को 5100 की मदद दी है।

सच होगा बख्‍शो देवी का सपना, अमेरिका तक से बढ़े मदद के हाथ

4 of 8
वहीं, जिला युवा सेवाएं खेल विभाग ने भी बख्शो की खुलकर मदद करने का वादा किया है। जिला खेल अधिकारी ईश्वर चौधरी ने कहा कि बख्शो के हुनर को देखते हुए उसे प्रदेश सरकार के बिलासपुर स्थित खेल छात्रावास में दाखिला दिलाने का केस पुरजोर तरीके से चयन कमेटी के समक्ष समक्ष उठाया जाएगा। स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से डीएसओ ने स्पोर्ट्स किट दिलाने का भी ऐलान किया।
विज्ञापन

सच होगा बख्‍शो देवी का सपना, अमेरिका तक से बढ़े मदद के हाथ

5 of 8
प्रदेश के उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने फोन पर बख्शो देवी से संपर्क किया। उन्होंने बख्शो और उनके परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया तथा बिटिया को खेलों में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बख्शो देवी को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने बख्शो देवी को बधाई देते हुए कहा कि बेहद कठिन परिस्थितियों में बिना किसी संसाधन के हिमाचल की इस बेटी ने जो कारनामा कर दिखाया है वह काबिलेतारीफ है।
विज्ञापन

सच होगा बख्‍शो देवी का सपना, अमेरिका तक से बढ़े मदद के हाथ

6 of 8
नंगे पांव दौड़ पांच हजार किमी की रेस जीतने वाली ऊना की बख्शो देवी की मदद को कई हाथ आगे आ रहे हैं। अतिरिक्त निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) राजेश ठाकुर ने बख्शो को 11 सौ की मदद के साथ स्पोर्ट्स किट देने का ऐलान किया है। ठाकुर ने कहा कि वे बख्शो की नेशनल खेलने तक मदद करेंगे। बख्शो ने जिला स्तर पर गोल्ड जीता है, यदि वह नेशनल तक जाती है तो उसकी हर मदद वो करेंगे।
विज्ञापन

सच होगा बख्‍शो देवी का सपना, अमेरिका तक से बढ़े मदद के हाथ

7 of 8
बददी में राष्ट्रीय स्तरीय कोचिंग कैंप में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे राजेश ठाकुर ने बताया कि उन्होंने वीरवार सुबह अमर उजाला में छात्रा बख्शो देवी का समाचार पढ़ा। वे बख्शो से प्रभावित हुए हैं। इसलिए वो उसकी हर मदद करने को तैयार हैं। छात्रा को चाहिए की अप्रैल माह में धर्मशाला तथा बिलासपुर हॉस्टल में दाखिले के लिए आवेदन मांगे जाते हैं। छात्रा का हॉस्टल में चयन हो सकता है।
विज्ञापन

सच होगा बख्‍शो देवी का सपना, अमेरिका तक से बढ़े मदद के हाथ

8 of 8
बख्शो अब 26 दिसंबर से धर्मशाला में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी किस्मत आजमाएगी। बख्शो देवी की कामयाबी में स्कूल के डीपीई यशपाल और पीटीई तरसेम सैणी का भी हाथ है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ईसपुर के प्रधानाचार्य सोमनाथ भाटिया ने बताया कि बेटी की कामयाबी के पीछे इन अध्यापकों की भी मेहनत है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का पूरा स्टाफ बख्शो देवी के साथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें