फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए मिली अगले साल की डेट

Sat, 08 Sep 2018 02:16 PM IST
त्रिपुरारी सांख्यान, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
1 of 6
स्वास्थ्य महकमा मरीजों की सेहत से अजब खिलवाड़ कर रहा है। पेट और गुर्दे की बीमारियाें की जांच के लिए डॉक्टर साहब अल्ट्रासाउंड टेस्ट तो जरूरी बता रहे हैं, लेकिन टेस्ट के लिए मरीजों को अगले साल की डेट दी जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
हैरान करने वाले यह हालात मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी के क्षेत्रीय अस्पताल के हैं। यकीन करना मुश्किल है कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अब तक 60 मरीजों को जनवरी 2019 की तारीख दी जा चुकी है।
विज्ञापन

3 of 6
यानी बीमारी जांचने के लिए मरीजों को कम से कम चार महीने इंतजार करना होगा। शुक्रवार को अस्पताल के हालात का अमर उजाला ने जायजा लिया तो ऐसे कई मामले सामने आए। जिला के दूरदराज क्षेत्र से आई रश्मि ने जैसे ही काउंटर पर डेट ली तो उसे अगले साल की 8 जनवरी 2019 की तिथि दी गई।

4 of 6
उसके चेहरे में चिंता की लकीरें खिंच गईं। इससे पहले बृजलाल, कृष्णा, अंबिका, गुड़िया, पूनम, हेमराज आदि को भी 7 जनवरी 2019 की तारीख दी गई। क्षेत्रीय अस्पताल के हालात पर एमएस केएस मल्होत्रा ने कहा कि अस्पताल में मात्र एक ही डॉक्टर और एक ही मशीन है। 
विज्ञापन

5 of 6
रोजाना अल्ट्रासाउंड के लिए लोगों की भारी संख्या हो जाती है। एक डॉक्टर अधिकतर 30 से 40 अल्ट्रासाउंड कर पाता है। इसलिए तिथियां अगले साल तक पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निजी क्लीनिकों में 2000 हो रहे खर्च
सरकारी अस्पताल में जहां आरकेएस की दरें 400 तक हैं, वहीं लोगों को बाहर 1500 से 2000 रुपये देकर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें