फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paragliding: बीड़ बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप शुरू, मानव परिंदों ने भरी उड़ान, देखें तस्वीरें

Sat, 02 Nov 2024 07:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/बैजनाथ (कांगड़ा)

सार

बीड़ बिलिंग घाटी में शनिवार से पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप शुरू हो गया है। 9 नवंबर को होने वाले समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विजेताओं को सम्मानित करेंगे। देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
1 of 5
बीड़ बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड - फोटो : संवाद
बीड़ बिलिंग घाटी में दूसरे पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का आगाज हो गया। बिलिंग में पर्यटन विभाग के चेयरमैन आरएस बाली ने मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल की उपस्थिति में हवन किया। इसके बाद प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इससे पूर्व बिलिंग पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा की अगवाई में बाली का स्वागत किया। शनिवार को प्रतियोगिता की शुरुआत में प्रतिभागियों के लिए 33 किलोमीटर का प्रैक्टिस टास्क दिया गया। उड़ान भरने के बाद पैराग्लाइडरों से पूरा आसमान रंगीन हो गया।

रविवार से प्रतिभागियों को टास्क दिया जाएगा। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि छह से आठ नवंबर के बीच बीड़ कार्निवल के आयोजन के दौरान लैंडिंग साइट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में 26 देशों के 94 पायलट भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 32 भारतीय प्रतिभागियों सहित सात महिला प्रतिभागी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप - फोटो : संवाद
सुरक्षा के लिए ये इंतजाम
आठ दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए दो हेलीकॉप्टर, सात स्वास्थ्य टीमें एंबुलेंस सहित, 6-6 रेस्क्यू और रेट्रीवल टीमें तैनात की हैं। इन्हें अटल विहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली से प्रशिक्षित किया गया है। जरूरत पड़ने पर सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर का भी उपयोग किया जा सकेगा


विज्ञापन

3 of 5
पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप - फोटो : संवाद
बीड़ में लैंडिंग साइट पर 60 लाख रुपये होंगे खर्च : बाली
 बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया भर में सबसे उपयुक्त साइट है। मुख्यमंत्री सुक्खू की अगुवाई में पैराग्लाइडिंग का विश्वस्तरीय आयोजन होना देश तथा प्रदेश के लिए गौरव की बात है। यह बात पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के शुभारंभ पर कही। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप के आयोजन से दुनिया में हिमाचल की पहचान बनेगी और पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा प्रदेश में साहसिक खेलों गतिविधियों की अपार संभावनाएं हैं। सरकार इनके आयोजनों में हरसंभव सहयोग कर आयोजकों को प्रोत्साहित कर रही है।

4 of 5
बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप - फोटो : संवाद
बाली ने कहा कि बीड़ बिलिंग में 2015 के बाद एक बार फिर पैराग्लाइडिंग की प्रतियोगिता कांग्रेस कार्यकाल में ही हो रही है। बीड़ बिलिंग घाटी देवी-देवताओं की भूमि होने के चलते यहां सभी प्रतिभागियों पर देवताओं का विशेष आशीर्वाद बना रहता है। उन्होंने कहा कि बीड़ में लैंडिंग साइट के लिए 60 लाख और अन्य सुविधाओं के लिए पर्यटन विभाग की ओर से सात लाख जारी किया है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 35 लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग। - फोटो : संवाद
उन्होंने खीर गंगा घाट पार्किंग में लिफ्ट लगाने की घोषणा की। इस मौके पर पर बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, पूर्व विधायक सुरिंदर काकू, प्रदेश कांग्रेस एससी सेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू, वीरेंद्र जंवाल, आयोजन निदेशक सुरेश ठाकुर, महासचिव चमेल सिंह, अंकित सूद, एसडीएम बैजनाथ डीसी ठाकुर, डीएसपी अनिल शर्मा, सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी, डॉ. दिलवार देओल, अजय सूद, राहुल धीमान, शलभ अवस्थी, सचिन शर्मा और सनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें