कंडाघाट से पर्यटन नगरी चायल संपर्क मार्ग को जोड़ने वाला साधु पुल (बैली ब्रिज) सुबह करीब साढ़े नौ बजे सेब से लदे ट्रक समेत टूट कर खड्ड में जा गिरा। फोटो: अनिल कपूर
विज्ञापन
पल-भर में टुकड़े-टुकड़े हो गया 109 साल पुराना पुल
2 of 9
1905 में अंग्रेजों के जमाने का बना पुल लोनिवि ने अनसेफ घोषित किया था। आठ टन से अधिक भार पुल पर प्रतिबंधित था। फोटो: अनिल कपूर
विज्ञापन
पल-भर में टुकड़े-टुकड़े हो गया 109 साल पुराना पुल
3 of 9
ग्रामीण इस खतरे को भांप गए थे। लेकिन, पुलिस और प्रशासन की लापरवाही के चलते इस पुल से भारी मालवाहक वाहन गुजारे जा रहे थे। फोटो: अनिल कपूर
पल-भर में टुकड़े-टुकड़े हो गया 109 साल पुराना पुल
4 of 9
अमर उजाला के माध्यम से इस मुद्दे को लेकर आवाज उठाई थी। 07 अगस्त को छपी खबर में अमर उजाला ने लोगों की आवाज विभाग और प्रशासन के समक्ष रखी थी। फोटो: अनिल कपूर
विज्ञापन
पल-भर में टुकड़े-टुकड़े हो गया 109 साल पुराना पुल
5 of 9
हादसे में ट्रक में सवार तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि भारक क्षमता से अधिक सेब से लदा ट्रक बैली ब्रिज से गुजारा जा रहा था। जैसे ही ट्रक बीच में पहुंचा पुल टूटकर ट्रक समेत अश्वनी खड्ड में जा गिरा। फोटो: अनिल कपूर
विज्ञापन
पल-भर में टुकड़े-टुकड़े हो गया 109 साल पुराना पुल
6 of 9
पुलिस ने ट्रक चालक पर मुकदमा कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। घायलों को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया। फोटो: अनिल कपूर
विज्ञापन
पल-भर में टुकड़े-टुकड़े हो गया 109 साल पुराना पुल
7 of 9
उपायुक्त सोलन मदन चौहान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अस्थायी तौर पर बैली ब्रिज का जल्द से जल्द निर्माण किया जाएगा। फोटो: अनिल कपूर
पल-भर में टुकड़े-टुकड़े हो गया 109 साल पुराना पुल
8 of 9
वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किया जा रहा है। जल्द आवाजाही चालू कर दी जाएगी। फिलहाल सेब से लदे ट्रकों के लिए मार्ग बंद रहेगा। फोटो: अनिल कपूर