ऊना संतोषगढ़ में बेकाबू स्वीफ्ट कार ने दो राहगीरों को रौंद डाला। दोनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
तस्वीरें: रफ्तार का कहर, राहगीरों को रौंद डाला
2 of 5
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के टाहलीवाल मार्ग पर एक तेज रफ्तार स्वीफ्ट कार राहगीरों को रौंद डाला। इस हादसे में दो प्रवासी लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
तस्वीरें: रफ्तार का कहर, राहगीरों को रौंद डाला
3 of 5
टक्कर इतनी जबरदस्त थी राहगीरों को रौंदते हुए कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे यह कार भी करीब सात फीट नीचे जा गिरी। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हुए और अपना रोष प्रकट किया। मगर चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
तस्वीरें: रफ्तार का कहर, राहगीरों को रौंद डाला
4 of 5
हादसे में घायल दोनों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को उपचार के लिए नंगल स्थित बीबीएमबी अस्पताल रेफर किया है।
घायलों की पहचान 50 वर्षीय विशेषर और 45 वर्षीया सुनीता के रूप में हुई है जो संतोषगढ़ एएनएम स्कूल के पास झुग्गियों में रहते हैं। उधर, संतोषगढ़ चौकी प्रभारी सुशील गुलेरिया ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।