फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग: महासेल की आड़ में मिल सकता है धोखा

विज्ञापन
1 of 9
इन दिनों ऐमेजोन, फ्लिपकार्ट और स्नेपडील जैसी तमाम वेबसाइटों पर महासेल चल रही है। मगर महासेल की आड़ में आपको कई वेबसाइटों से धोखा भी मिल सकता है। सेल में प्रॉडक्ट की वास्तविक क्वॉलिटी के बारे में पता नहीं होता है। कई बार साइट पर प्रॉडक्ट के बारे में जो विवरण लिखा होता है, असल सामान उससे बहुत ही अलग होता है। इसका नतीजा यह होगा कि आपके हाथ घटिया सामान आएगा। ऐसे में जांच परख कर ही सामान लें।
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग: महासेल की आड़ में मिल सकता है धोखा

2 of 9
शॉपिंग के वक्त शिपिंग चार्ज पर जरूर गौर करें। ऑनलाइन वेब स्टोर पर सामान सस्ते होते हैं। मगर कई कंपनियां सेल के दौरान शिपिंग चार्ज लगाती है। ऐसे शिपिंग चार्ज जोड़कर वही सामान आपके नजदीकी स्टोर पर उपलब्ध मूल्य से भी ज्यादा हो जाता है।
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग: महासेल की आड़ में मिल सकता है धोखा

3 of 9
किसी भी प्रोडक्ट की ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त सबसे पहले इस बात का पता कर लें कि इसमें कौन कौन से शुल्क जोड़े गए हैं। क्या शीपिंग चार्ज लगाए गए हैं या कोई टैक्स भी लगाया गया है। इन सभी टैक्सों की पहले ही जांच कर लें। कई बार कई वेबसाईटें इसका जिक्र नहीं करती है और डिलीवरी के वक्त इसकी मांग की जाती है।

ऑनलाइन शॉपिंग: महासेल की आड़ में मिल सकता है धोखा

4 of 9
कपड़े वगैरह जैसी चीजें आपको ऑनलाइन नहीं खरीदनी चाहिए क्योंकि कपड़ा आप पर कैसा लगेगा, यह नहीं देख पाएंगे। अगर आप कपड़े खरीदना ही चाहते हैं तो सबसे पहले उस कपड़े के बारे में जान लें कि इसका कपड़ा कैसा है, इसकी धुलाई कैसे की जाती है। ऐसा करने से आप आगामी धोखे से बच सकते हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग: महासेल की आड़ में मिल सकता है धोखा

5 of 9
ऑनलाइन शॉपिंग में सामान खरीदकर उसे लौटाने में बहुत परेशानी होती है। हालांकि, दुकानदार सामान को वापस ले लेते हैं लेकिन वे कुछ दिनों के अंदर ही ऐसा करते हैं और आपको शिपिंग चार्ज का भी भुगतान करना होता है। ऐसे में सामान लेते वक्त पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग: महासेल की आड़ में मिल सकता है धोखा

6 of 9
ऑनलाइन शॉपिंग को बहुत ही आम होने के कारण ऑनलाइन घपला और धोखाधड़ी बढ़ रही है। इसलिए खरीदारी करते समय आपको हमेशा विश्वनीय वेबसाइटों से ही खरीदारी करनी चाहिए क्योंकि विश्वसनीय वेबसाइट अपनी रेप्युटेशन को बनाए रखने के लिए किसी तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए पूरा प्रयास करती है।
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग: महासेल की आड़ में मिल सकता है धोखा

7 of 9
जब कभी भी ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हों तो दूसरों का फोन या सिस्टम इस्तेमाल न करें। क्योंकि जब आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपका डेबिट या क्रेडिट कार्ड नंबर कई बार उनके फोन में सेव हो जाते है। इससे वो इसका गलत फायदा भी उठा सकता है।

ऑनलाइन शॉपिंग: महासेल की आड़ में मिल सकता है धोखा

8 of 9
जब कभी आप ऑनलाइन शॉपिंग करें तो कभी भी अपनी निजी जानकारी जैसे बैंक अकाउंट नंबर, पासवर्ड आदि ना बताएं। इससे इनका गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसलिए हमेशा ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त कई महत्वपूर्ण जानकारियां शेयर ना करें।
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग: महासेल की आड़ में मिल सकता है धोखा

9 of 9
ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त हमेशा वन टाइम पासवर्ड का ही इस्तेमाल करें। जब कभी भी शॉपिंग करें तो नया पासवर्ड बनवाएं और शॉपिंग करें। हमेशा के लिए एक ही पासवर्ड रखने से आपकी निजी जानकारी लीक होने का डर रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें