फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: भारी हिमपात की चेतावनी के बीच पर्यटकों ने किया पहाड़ों का रुख, होटल पैक

Sun, 03 Mar 2019 10:45 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी के बीच मौसम ने करवट बदली है। शनिवार सुबह से राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 7
वहीं, मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए बड़ी संख्या में पर्यटकों ने हिमाचल का रुख कर लिया है। जानकारी के अनुसार शिमला के अधिकतर होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ गई है। 
विज्ञापन

3 of 7
पर्यटक बर्फ के दीदार के लिए कुफरी, नारकंडा, खजियार, मनाली, सोलंगनाला आदि पर्यटन स्थालों में पहुंच रहे हैं।

4 of 7
मनाली के सोलंगनाला में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं और ताजा बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। पर्यटक यहां स्नो स्कूटर राइड का भी मजा ले रहे हैं।  
विज्ञापन

5 of 7
ऐसे में यदि आप भी बर्फबारी देखने के लिए हिमाचल आने की योजना बना रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। गर्म कपड़ों के साथ छाता या रेनकोट साथ में रखना न भूलें। अगर खुद ड्राइव कर बर्फबारी वाले इलाकों में जा रहे हैं तो असुविधा से बचने के लिए फिलहाल इस विचार को त्याग देना ही बेहतर होगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग बेहतर रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
गाड़ी धीमी गति से चलाएं। यदि कहीं बर्फ या पानी सड़क पर जमा हो तो अचानक ब्रेक न लगाएं। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जगहों पर जाने से बचें। बर्फबारी वाले इलाकों में जाने के लिए अपने साथ प्रशिक्षित चालक को लेकर चलें। भारी वाहनों को जैसे पर्यटक बसों को बर्फ वाले स्थान पर लेकर न जाएं। अपने मोबाइल फोन की बैटरी समय-समय पर चार्ज करते रहें।  बर्फ पर बहुत सावधानीपूवर्क चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को सूबे के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। चार मार्च तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। पांच से सात मार्च तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें