सेना ने भर्ती नियमों में एक और बदलाव कर दिया है। अब 12वीं पास युवाओं को सेना में जाने से पहले एक और शर्त पूरी करनी होगी। इसके बाद ही वे सेना भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। आइए जानते हैं इस नई शर्त के बारे में-
विज्ञापन
2 of 8
भारतीय सेना ने भर्ती होने वाले युवाओं के लिए पात्रता में बदलाव किया गया है। पहले 12वीं में 50 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले युवा भी सेना में लिपिक के पदों के आवेदन कर सकते थे। मगर अब ये आवेदन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
3 of 8
अब 60 फीसदी से कम अंकों वाले युवा सेना में क्लर्क नहीं बन पाएंगे। सेना में क्लर्क पद के लिए अब बारहवीं कक्षा में फर्स्ट डिवीजन में पास युवा ही आवेदन कर सकेंगे। विषयवार भी नई शर्त लगाई गई है, आगे पढ़ें-
4 of 8
पहले हर विषय में कम से कम 40 अंक होना अनिवार्य था, लेकिन अब क्योंकि अभ्यर्थी का कुल 60 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। ऐसे अब हर विषय में अभ्यर्थी के कम से कम 50 अंक होना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 8
लिपिक के अलावा अन्य ट्रेड और जीडी की पात्रता में सेना ने बदलाव नहीं किए हैं। सेना में पूर्व में लिपिक वर्ग में भर्ती होने के लिए पहले कुल पचास फीसदी अंक होना अनिवार्य किया गया था। साथ ही ऑनलाइन परीक्षा भी नई भर्ती से शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
6 of 8
यह परीक्षा ग्राउंड टेस्ट से पहले ली जाएगी। युवाओं को तैयारी करनी होगी कि वे अब पहले ऑनलाइन परीक्षा देंगे। इसमें पास होने वाले युवा ही ग्राउंड टेस्ट में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
7 of 8
इस बाबत सेना ने सभी भर्ती निदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि सेना में लिपिक वर्ग में क्वालिटी इंप्रूव करने के लिए यह कदम उठाए गए हैं। नियमों में किए गए बदलाव को सेना हिमाचल में होने वाली सेना भर्ती से ही पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने जा रही है।
सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल सोम राज गुलिया ने कहा कि बारहवीं कक्षा में फर्स्ट डिवीजन में पास युवा ही क्लर्क पद के लिए पात्र होंगे। सेना में लिपिक वर्ग में क्वालिटी इंप्रूव करने के लिए यह कदम उठाए गए हैं।