फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दरिंदगी की इंतहा, झाड़ियों में मिला नवजात शिशु का शव

Wed, 05 Apr 2017 09:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल के जिला ऊना मुख्यालय स्थित हमीरपुर रोड पर एक्सिस बैंक के सामने नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मां की ममता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 7
एएसपी मदन लाल कौशल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला। लेकिन, कोई सफलता हासिल नहीं लग पाई है। शिशु मृत अवस्था में मिला, जबकि शरीर से पूरी तरह स्वस्थ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

3 of 7
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक्सिस बैंक के सामने किसी की नजर झाड़ियों में छुपाए हुए लिफाफे पर पड़ी। लोगों ने जब करीब जाकर देखा तो कपड़े में एक नवजात लिपटा था, जो देखने में स्वस्थ लग रहा था।

4 of 7
जिस पर लोगों ने शोर मचा दिया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

5 of 7
नवजात किसने और किन कारणों से सड़क किनारे फेंका, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। लेकिन, देवभूमि एक बार फिर ऐसी घटना से शर्मसार हुई है।
विज्ञापन

6 of 7
सामाजिक संगठनों ने भी घटना को निंदनीय करार दिया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मामले को लेकर पुलिस एक्सिस बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है, ताकि सच सामने आ सके। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें