फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती नियमों में हो गए 4 बड़े बदलाव, अब ऐसे होंगी नई भर्तियां

Wed, 24 May 2017 09:48 AM IST
amarujala.com- Presented by : अशोक चौहान
विज्ञापन
1 of 9
इस साल से सेना भर्ती नियमों में चार बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। पहली बार सेना भर्ती नियमों में इतना बड़ा फेरबदल कर रही है। आइए हम आपको बताते हैं ये चार नए बदलाव कौन कौन से होंगे-
विज्ञापन

2 of 9
सेना भर्ती नियमों में पहला बड़ा बदलाव जो करने जा रही है वह शैक्षणिक योग्यता से जुड़ा है। इसके अनुसार अब सेना में नौकरी के लिए जमा दो में कम से कम 60 फीसदी अंक होना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 9
पहले 12वीं में 50 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले युवा भी सेना में लिपिक के पदों के आवेदन कर सकते थे। मगर अब ये आवेदन नहीं कर पाएंगे। अब बारहवीं कक्षा में फर्स्ट डिवीजन में पास युवा ही आवेदन कर सकेंगे। विषयवार भी नई शर्त लगाई गई है, आगे पढ़ें क्या है दूसरी शर्त-

4 of 9
पहले हर विषय में कम से कम 40 अंक होना अनिवार्य था, लेकिन अब क्योंकि अभ्यर्थी का कुल 60 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। ऐसे अब हर विषय में अभ्यर्थी के कम से कम 50 अंक होना अनिवार्य कर दिया गया है। आगे पढ़िए क्या है तीसरी शर्त-
विज्ञापन

5 of 9
अब युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी। इससे पहले अभ्यर्थियों से लिखित परीक्षा ऑफलाइन ली जाती थी। लिखित परीक्षा शारीरिक और मेडिकल परीक्षा के बाद ली जाती थी। लेकिन, अब अभ्यर्थियों को शारीरिक व मेडिकल परीक्षा से पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा से गुजरना होगा।
विज्ञापन

6 of 9
इस बाबत सेना ने सभी भर्ती निदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि सेना भर्ती में क्वालिटी इंप्रूव करने के लिए यह कदम उठाए गए हैं। नियमों में किए गए बदलाव को सेना हिमाचल में होने वाली सेना भर्ती से ही पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने जा रही है। आगे पढ़िए क्या है चौथी शर्त-
विज्ञापन

7 of 9
इसके अलावा भर्ती रजिस्ट्रेशन के दौरान अभ्यर्थी के आधार कार्ड को लिंक किया जाएगा। इससे कोई भी अभ्यर्थी एक भर्ती रैली में दो बार रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएगा।

8 of 9
सेना भर्ती नियमों के इन बदलावों को हिमाचल में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करेगी। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल सोम राज गुलिया ने कहा कि बारहवीं कक्षा में फर्स्ट डिवीजन में पास युवा ही क्लर्क पद के लिए पात्र होंगे। 
विज्ञापन

9 of 9
सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल सोम राम गुलिया ने कहा कि ग्राउंड व मेडिकल परीक्षा से पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा ली जाएगी। भर्ती रजिस्ट्रेशन के समय अभ्यर्थी के आधार कार्ड को लिंक किया जाएगा। यह लिंक चयन से सेना में ज्वाइनिंग तक होगा इस्तेमाल होगा। इससे भर्ती में फर्जीवाड़े व दलालों की संभावना शून्य हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें