फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां कांप जाते हैं बड़े-बड़े उस्ताद, वहां 13050 फीट ऊंचाई पर ट्रक दौड़ा रही हैं नीलकमल

Thu, 28 Jun 2018 01:52 PM IST
मनोज शर्मा, अमर उजाला, नगवाईं (मंडी)
विज्ञापन
1 of 5
13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा के बेहद कठिन सड़क मार्ग पर भले ही बड़े-बड़े उस्तादों के हाथ स्टेयरिंग पर कांप जाएं लेकिन एक महिला इस रास्ते सामान से भरे ट्रक को सरपट दौड़ा रही हैं। सड़क हादसे में सुहाग को खोने वाली अर्की के पिपलुघाट गांव की नीलकमल रोहतांग से लाहौल के शिशु तक सामान से भरे ट्रक को पहुंचा रही हैं। नीलकमल सीमेंट से भरे ट्रक को लेकर मंडी से नगवाईं पहुंचीं तो उन्हें देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। नीलकमल ने बताया कि उन्हें खतरनाक सड़कों पर ट्रक  दौड़ाना अच्छा लगता है। सड़क हादसे में ही उनके पति की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। पति के सिखाए ड्राइविंग के गुरों का सहारा लेकर रोजी-रोटी के लिए उन्होंने ट्रक का स्टेयरिंग संभाल लिया।  पति के गुजरने के बाद उन्होंने पहले छोटे दोपहिया वाहनों को चलाना शुरू किया। उसके बाद पेसेंजर और अब वह भारी मालवाहक चला रही हैं। नीलकमल हिमाचल के साथ ही पंजाब व हरियाणा भी जाती हैं। उनका 13 वर्ष का बेटा है। ये है नील कमल, ट्रक ड्राइवर बनने के पीछे छिपी है बेहद दर्द भरी कहानी
विज्ञापन

3 of 5
नीलकमल ने बताया कि उन्होंने छह माह पहले ही प्रोफेशनल तौर पर ट्रक चलाना शुरू किया है। अब तक वह तीन बार धुंधी मनाली से लेकर शिशु के बीच बन रही सुरंग में सामान पहुंचाने जा चुकी हैं। आठ किमी लंबी टनल रोहतांग पास के नीचे बन रही है। सिर्फ मालवाहक वाहन जो सुरंग का सामान लेकर जाते हैं, उन्हें ही सुरंग में जाने की इजाजत है। इमरजेंसी में आम लोगों को भी मंजूरी दी जाती है। इस रास्ते से वह तीन बार जा चुकी हैं।

4 of 5
जब अफसरों ने कहा - एलएमवी लाइन में लगो- नीलकमल ने बताया कि जब वह ड्राइविंग टेस्ट के लिए पहुंचीं तो एचमवी हैवी मोटर व्हीकल वाली कतार में खड़ी हो गईं। ड्यूटी पर मौजूद अफसरों ने कहा कि आप एलएमवी लाइट मोटर व्हीकल की लाइन में लगो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यह आपके लिए नहीं है। लेकिन वह कतार में लगी रहीं। जब अफसरों ने उन्हें दोबारा टोका तो जवाब दिया कि मैं एचएमवी बनाने ही आई हूं। खामोशी छा गई और सभी उनकी ओर देखने लगे। इसके बाद उन्होंने पहली बार में ही ड्राइविंग टेस्ट की सारी बाधाएं पार कर लीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें