फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल में एंबुलेंस सेवाएं ठप, ऐसे अस्पताल पहुंचे मरीज

Wed, 27 Jun 2018 03:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल के चार जिलों में दूसरे दिन भी 102 और 108 एंबुलेंस सेवा ठप रही। इससे मरीजों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी। जिला शिमला के अलावा सिरमौर, सोलन और चंबा जिलों में एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एंबुलेंस कर्मचारियों ने कंपनी पर शोषण का आरोप लगाया।  हड़ताल के चलते मरीज एंबुलेंस के लिए भटकते रहे। मरीजों को आपातकालीन स्थिति में प्राइवेट एंबुलेंस और टैक्सियों में सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
हड़ताल के चलते एंबुलेंस सड़कों के किनारे खड़ी रही। एंबुलेंस सेवाओं को लेकर कार्यालय में फोन की घंटियां बजती रही लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।

4 of 5
उधर, एंबुलेंस कर्मचारियों का आरोप है कि उनका वेतन नाममात्र है और उन्हें छुट्टियां भी नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मांगें पूरी न की गईं तो सेवाएं पूर्ण रूप से ठप कर दी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
 प्रोग्राम मैनेजर आकाशदीप ने कहा कि एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। कुछ जिलों में सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कर्मचारियों ने राज्य सचिवालय और एमडी एनएचएम ऑफिस में जाकर अपना मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें