फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबना 21 की उम्र में देश की सबसे युवा पंचायत प्रधान बनीं, ये कठिन काम कर बटोरी थी सराहना

Tue, 12 Jan 2021 04:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला/मंडी
विज्ञापन
1 of 6
जबना चैहान  - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की जबना चौहान वर्ष 2016 में 21 वर्ष की उम्र में देश की सबसे युवा पंचायत प्रधान बनी थीं। ओरिएंटल फाउंडेशन की संस्थापक जबना ने प्रधान बनने के बाद पंचायत में शराबबंदी लागू की। इस पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली थी, लेकिन वह पीछे नहीं हटीं। उन्हें साल 2020 में सुपरवुमन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2018 में जबना चौहान का नाम देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं में शामिल हुआ। जबना चौहान को दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान वुमन इनोवेटर संस्था ने यह सम्मान दिया।
विज्ञापन

2 of 6
जबना चौहान - फोटो : अमर उजाला
जबना चौहान का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया, जब वह वर्ष 2016 में 21 वर्ष और दो महीने की आयु में देश की सबसे युवा प्रधान बनीं और पंचायत में शराबबंदी लागू की। इस पर जबना चौहान को जान से मारने की धमकी भी मिली लेकिन वह पीछे नहीं हटीं। जबना ने क्षेत्र में अपनी पंचायत को जिले में नंबर वन पर पहुंचाया।
विज्ञापन

3 of 6
जबना चैहान - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय युवा दिवस पर जबना चौहान ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि वह महिलाओं के सशक्तीकरण और बेटियों की शिक्षा के लिए अपनी फाउंडेशन के माध्यम से काम कर रही हैं। हालांकि, वह इस बार पंचायत चुनाव नहीं लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चल रहे हैं और ऐसे में युवाओं को अपने मतदान का उपयोग कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।      

4 of 6
पूर्व सीएम वीरभद्र के साथ जबना
मंडी जिले के गोहर ब्लॉक की थरजून पंचायत की इस युवा प्रधान को सराहनीय कार्यों के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंहए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अभिनेता अक्षय कुमार के साथ जबना
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबना चौहान को सम्मानित कर चुके हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी गुड़गांव बुलाकर जबना चौहान को सम्मानित किया था। अक्षय कुमार ने उन्हें अपनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के प्रमोशन इवेंट के दौरान नवाजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ जबना चौहान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद में हैवानियत की घटना और देश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ दिसंबर 2019 को जबना चौहान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठीं। जबना के साथ कई राज्यों से आए संगठनों व संस्थाओं के पदाधिकारी भी धरने में शामिल हुए। जबना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात के अहमदाबाद में तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा सम्मेलन युगांतर अवॉर्ड समारोह के दौरान सम्मान प्रदान किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें