डॉक्टर भी हैरान हैं। इस लड़की को 34वीं बार सांप ने डस लिया लेकिन इस पर जहर का कोई असर नहीं हुआ। तीन साल से सांप इसके पीछे पड़ा है। कभी घर तो कभी स्कूल। हर बार सांप आकर इसे डस जाता है। आखिर सांप क्यों इसे मारना चाहता है, आइए जानते हैं-
विज्ञापन
2 of 10
17 साल की मनीषा को बार-बार सांप डस रहा है मगर वह हर बार बच जाती है। शनिवार सुबह मनीषा अपनी मां के साथ घास काट रही थी तो इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया। नाहन अस्पताल में 5-6 घंटे बाद मनीषा को होश आया तो उसने पूरी बात बताई।
विज्ञापन
3 of 10
मनीषा के हाथ पर सांप के डसने का निशान भी है। उसने बताया कि ये सफेद सांप सिर्फ उसे ही दिखाई देता है। जब ये सांप आता है कि वह हिल भी नहीं पाती और न ही चीख या चिल्ला पाती है। डसने के बाद सांप चला जाता है और थोड़ी ही देर बार जहर भी उतर जाता है।
4 of 10
सिरमौर जिले के पोटा मानल पंचायत के मानल गांव की मनीषा के साथ काफी सालों से ऐसा हो रहा है। हैरानी है कि चमत्कारिक ढंग से हर बार जहर उतर जाता है। इसे केवल तीन-चार बार ही अस्पताल ले जाया गया है। देवताओं के गुर इस बारे में चौंकाने वाली बातें बताते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
परिजनों ने इस बारे में ज्योतिषी से भी बात की। देवताओं के गुर से भी इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश की गई। कहते हैं कि मनीषा का इस नाग के साथ पूर्व जन्म का संबंध है। तभी उसे काटने से पहले ही नाग के आने का पूर्वाभास होता है। नाग के आने पर ही वह मोहित हो जाती है।
विज्ञापन
6 of 10
कई ज्योतिषों से इलाज के दौरान बताया गया कि नाग को उसका मनुष्य रूप अच्छा नहीं लगता। कई बार एक दिन और सप्ताह में भी तीन-तीन बार नाग ने उसे डसा है। लेकिन आखिर उसका ये जहर कैसे खुद ब खुद खत्म हो गया, इससे डॉक्टर भी हैरान हैं।
विज्ञापन
7 of 10
मनीषा बताती हैं कि एक बार 1 जनवरी को नए साल के दिन उसकी सहेलियां उसे चिढ़ा रही थी कि नव वर्ष में तेरा दोस्त बधाई देने नहीं आया। उसके कुछ घंटे बाद मनीषा को एक बार फिर सांप ने डस लिया। इससे सहेलिया भी भयभीत हो गईं थी।
8 of 10
मनीषा के पिता सुमेर चंद कहते हैं कि जब भी सांप ने बेटी को डसा है तो खुद ही जहर निकल जाता है। बेटी को 34 बार सांप डस चुका है लेकिन अस्प्ताल वह 3-4 बार ही आए हैं। उन्होंने बताया कि वे ज्योतषी और देवताओं के दरबार भी जा चुके हैं मगर इसे नहीं रोका जा सका है।
9 of 10
मेडिकल साइंस इसे मानने को तैयार नहीं है। अब तक जितने भी टेस्ट हुए सब नार्मल आए। मनीषा ने घर में नागिन का मंदिर भी बनाया है। पिछले तीन साल से ऐसा चल रहा है।
मनीषा का इलाज कर रहे डा. मनमोहन शर्मा का कहना है कि लड़की को सांप ने काटा है या नहीं। यह कहा नहीं जा सकता। तमाम टेस्ट के बाद ही इसका पता चल पाएगा। वह जब अस्पताल आई, तो ठीक थी। उसे किसी भी तरह की एंटी स्नेक वाइट दवाई देने की भी जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने कहा कि बार बार सांप के काटने की घटना वैज्ञानिक शोध का विषय है।