फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हिंदू देवता के दर पर ठीक हुए थे मुगल सम्राट अकबर

विज्ञापन
1 of 9
मुगल सम्राट अकबर के बारे में शायद आप यह बात नहीं जानते होंगे लेकिन यह सच है। आइए आज हम आपको अकबर से जुड़े एक बड़े सच से वाकिफ करवाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

इस हिंदू देवता के दर पर ठीक हुए थे मुगल सम्राट अकबर

2 of 9
हिमाचल प्रदेश्‍ा के कुल्‍लू जिले के मलाणा में स्थित जमलू देवता का मंदिर है। ये परशुराम के पिता ऋषि जमदग्नि हैं। एक बार मुगल सम्राट अकबर बहुत बीमार हो गए। इस पर उन्हें किसी ने जमलू देवता के बारे में बताया। बस फिर क्या था अकबर जमलू के दर पर पहुंच गए और अपनी सेहत ठीक करने की फरियाद करने लगे। इस सबका उल्लेख वीकीपीडिया पर भी मौजूद है।
विज्ञापन

इस हिंदू देवता के दर पर ठीक हुए थे मुगल सम्राट अकबर

3 of 9
जमलू देवता ने उनका इलाज किया और उनके आशीर्वाद से अकबर बिल्कुल ठीक हो गए। इससे खुश होकर अकबर ने इस घाटी के लोगों से वसूला जाने वाला लगान हमेशा के लिए माफ कर दिया और साथ ही उन्हें पूरी तरह से आजाद भी कर दिया। तब से यहां पर गांव के अपने ही कानून चल रहे हैं।

इस हिंदू देवता के दर पर ठीक हुए थे मुगल सम्राट अकबर

4 of 9
समुद्र तल से लगभग 12 हजार फुट की ऊंचाई पर स्‍थापित इस मंदिर की खास बात यह है कि इसके आसपास किसी भी वस्तु को छूना मना है। अगर इसे कोई छू ले तो उसे जुर्माना देना पड़ता है।
विज्ञापन

इस हिंदू देवता के दर पर ठीक हुए थे मुगल सम्राट अकबर

5 of 9
अगर मंदिर के आसपास की किसी चीज को छू लिया तो पहले उसकी शुद्घि की जाती है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। यहां रहने वाले लोगों को अपने नियम कानून हैं। पुलिस भी यहां किसी मामले में हस्तक्षेप नहीं करती।
विज्ञापन

इस हिंदू देवता के दर पर ठीक हुए थे मुगल सम्राट अकबर

6 of 9
मलाणा गांव की संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्था सबसे पुरानी है। इसके तहत लोकसभा और राज्यसभा की तरह ही मलाणा में ज्येष्टांग (अपर हाउस) और कनिष्टांग (लोअर हाउस) हैं। हर तीन साल बाद इन दोनों हाउस के चुनाव होते हैं। यह चुनाव देवता जमदग्रि ऋषि के आदेशानुसार कराए जाते हैं।
विज्ञापन

इस हिंदू देवता के दर पर ठीक हुए थे मुगल सम्राट अकबर

7 of 9
गांव में किसी भी तरह के विवाद या अन्य मसले पर चर्चा के लिए परिषद की बैठक बुलाई जाती है। यह बैठक गांव के बीचो-बीच पत्थरों से बने चबूतरे पर होती है। गांव के लोग परिषद के फैसलों का सम्मान करते हैं और उन्हे मानते हैं। बहुत से इतिहासकार मलाणावासियों को यूनानियों के वंशज मानते हैं और मलाणा को हिमालय का एथेंस भी कहा जाता है।

इस हिंदू देवता के दर पर ठीक हुए थे मुगल सम्राट अकबर

8 of 9
इतिहासकारों का मानना है कि विश्व विजेता बनने का सपना टूटने ‌के बाद सिकंदर वापस यूनान की ओर जाने लगा तो उसके कुछ सैनिक मलाणा में ही रुक गए। बहुत से इतिहासकार मलाणावासियों को इंडो-आर्यन मानते हैं।
विज्ञापन

इस हिंदू देवता के दर पर ठीक हुए थे मुगल सम्राट अकबर

9 of 9
अपने नियम कानूनों और परंपराओं की वजह से आज भी यह गांव दुनिया में जाना जाता है। यहां विदेशों से भी काफी टूरिस्ट पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें