लोअर खलीनी में हादसे का शिकार हुई बस
- फोटो : अमर उजाला
लोअर खलीणी में बस हादसे में कंडक्टर सुरेश को छाती पर चोटें आई हैं। वहीं चैल्सी स्कूल की छात्रा ऋतिका को स्पाइन, उमंग चंदेल को हिप, शेरिन ठाकुर को हाथों, अनुशी शर्मा को फेफड़े और सुनिधि ठाकुर को सिर पर चोट आई है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि सभी की हालत स्थिर है। डॉक्टरों की निगरानी में सबको उपचार चल रहा है।