फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को बड़ी राहत, लंबे समय बाद इतना सस्ता हुआ रसोई गैस सिलिंडर

Mon, 01 Jul 2019 11:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल में पहली जुलाई से रसोई गैस सिलिंडर के दाम में काफी लंबे समय बाद बड़ी कटौती हुई है। पहली जुलाई से पूरे प्रदेश में गैस सिलिंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इस महीने रसोई गैस सिलिंडर के दाम 97.50 रुपये घट गए हैं। जुलाई महीने के लिए घरेलू सिलिंडर का दाम 680.50 रुपये तय हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
180.74 रुपये की उपभोक्ताओं को सब्सिडी बैंक खाते में वापस मिलेगी। व्यवसायिक सिलिंडर के दाम इस माह 127 रुपये घटे हैं। 1224 रुपये में व्यवसायिक गैस सिलिंडर मिलेगा। 

4 of 5
लोकसभा चुनावों के दौरान अप्रैल और मई महीने में सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर के दाम नहीं बढ़े थे। मई महीने में 753 रुपये में घरेलू गैस सिलिंडर मिला था। जून महीने में दाम डेढ़ रुपये बढ़े थे। नॉन सब्सिडी सिलिंडर के दाम 25 रुपये बढ़े थे। पहल योजना से नहीं जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को सरकार सब्सिडी नहीं देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस माह नॉन सब्सिडी सिलेंडर भी 97.50 रुपये सस्ता हुआ है। घरेलू सिलिंडरों की होम डिलिवरी के 50 रुपये उपभोक्ताओं को अलग से देने होंगे। कुल मिलाकर जुलाई महीने में सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर 730.50 रुपये में मिलेगा। व्यावसायिक सिलिंडर की ढुलाई के 100 रुपये लगेंगे। इन उपभोक्ताओं को 1324 रुपये में सिलिंडर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें