चंडीगढ़ से जैसे ही शहीद अंकुश की पार्थिव देह हिमाचल की सीमा में प्रवेश की। जगह-जगह सड़क किनारे लोगों ने एंबुलेंस पर फूलों की बरसात की। भोटा, झंडी, अघार, कोठी, टाउनभराड़ी, बलोखर, पट्टा, लदरौर में हजारों के हिसाब में बच्चों, जवान, महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों ने नम आंखों से फूल बरसा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तिरंगे में लिपटे शहीद को लोग नमन कर रहे थे।