हिमाचल में जारी भारी बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्रों में दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते बुधवार शाम तक प्रदेश में 225 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन
2 of 6
खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन कुल्लू ने आपदा प्रबंधन के साथ दो रेस्क्यू टीमों को अलर्ट पर रखा है। जिला में एचआरटीसी के करीब 40 रूटों पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
3 of 6
रोहतांग सहित प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर बादल मंडराते रहे।
4 of 6
पांगी-भरमौर में बिजली सप्लाई सुचारु नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चंबा जिले के दुर्गम क्षेत्रों में बुधवार को भी यातायात व्यवस्था ठप रही। मौसम खुलने के बाद जगह-जगह ल्हासे गिर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
वीरवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी हुई है। 26 फरवरी तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।