फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में इस दिन दस्तक देगा मानसून, रोहतांग में फिर हिमपात, शिमला-कुल्लू में बारिश

Tue, 25 Jun 2019 08:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें शुरू होते ही मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। तड़के रोहतांग में 10 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
 शिमला और कुल्लू में बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज से मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जून तक बारिश जारी रहने के आसार जताए हैं। पहली जुलाई से दोबारा बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उधर, प्रदेश के क्षेत्रों में बारिश से ब्यास नदी सहित अन्य नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों के नजदीक न जाने की सलाह दी है। शिमला शहर में मंगलवार को दोपहर एक से दो बजे तक झमाझम बारिश हुई। 

4 of 6
rohtang pass - फोटो : अमर उजाला
रोहतांग, बारालाचा और कुंजुम दर्रा में ताजा हिमपात हुआ है। कुंजुम दर्रा बहाल करने में बीआरओ को झटका लगा है। मौसम के खराब मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन ने सैलानियों से नदी-नालों के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों की ओर आवाजाही न करने की हिदायत दी है। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.0, कांगड़ा में 34.0, बिलासपुर में 33.3, हमीरपुर में 33.1, नाहन में 31.3, सुंदरनगर में 30.6, सोलन में 28.4, धर्मशाला में 26.8, चंबा में 26.0, भुंतर में 24.0, शिमला में 23.5, डलहौजी में 20.4,  कल्पा में 18.7 और केलांग में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में एक या दो जुलाई तक मानसून पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार देश के कई हिस्सों में मानसून पहुंच गया है। हिमाचल में एक-दो जुलाई तक मानसून पहुंच सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें