फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक छात्राओं से करता था ऐसी दरिंदगी, कांप जाएंगे

विज्ञापन
1 of 9
हिमाचल के चंबा स्थित चुवाड़ी के एक सरकारी स्कूल का ये शिक्षक नन्हीं छात्राओं के साथ ऐसी दरिंदगी कर रहा था कि जिसे जानकर पुलिसवाले तक कांप गए। छात्राओं ने एक एक कर इसकी दंरिदगी की दास्तां पुलिस के सामने बयां कर दी।
विज्ञापन

शिक्षक छात्राओं से करता था ऐसी दरिंदगी, कांप जाएंगे

2 of 9
शुक्रवार को स्कूल में पुलिस पूछताछ में छात्राओं ने सनसनीखेज खुलासे किए। पता चला कि आरोपी शिक्षक ने कक्षा में एक चाकू छिपा कर रखा था। इस चाकू से शिक्षक छात्राओं के बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों पर जख्म कर देता था।
विज्ञापन

शिक्षक छात्राओं से करता था ऐसी दरिंदगी, कांप जाएंगे

3 of 9
जब छात्राएं इसका विरोध करतीं तो उन्हें चाकू का डर दिखाकर चुप करा देता था। ये छात्राओं का यौन शोषण तो करता ही था, चाकू के दम पर डराता धमकाता भी था। अब तक 13 छात्राएं इसकी शिकार हो चुकी थी। चाकू से जख्म देकर ये छात्राओं से आए दिन मनमानी कर रहा था।

शिक्षक छात्राओं से करता था ऐसी दरिंदगी, कांप जाएंगे

4 of 9
छात्राओं की बाजू पर चाकू के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने शिक्षक के दराज की तलाशी ली तो उसमें चाकू और आपत्तिजनक सामग्री मिली है। इन चीजों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ भादंसं की धारा 354, 377 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

शिक्षक छात्राओं से करता था ऐसी दरिंदगी, कांप जाएंगे

5 of 9
पीड़ित छात्राओं को महिला शिक्षक, पुलिस कर्मी और अभिभावकों की देखरेख में बुलाया गया और उनसे मामले के संदर्भ में पूछताछ की गई। स्कूल में अब तक 13 छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

शिक्षक छात्राओं से करता था ऐसी दरिंदगी, कांप जाएंगे

6 of 9
पुलिस के समक्ष छात्राओं ने बताया कि शिक्षक उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। वह गलत हरकतें करता था विरोध करने पर चाकू दाग देता था और जान से मारने का डर दिखाता था। जिससे छात्राएं चुप थीं।
विज्ञापन

शिक्षक छात्राओं से करता था ऐसी दरिंदगी, कांप जाएंगे

7 of 9
डीएसपी संतोष शर्मा ने बताया कि छात्राओं के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी शिक्षक राजकुमार निवासी चलामा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी शिक्षक को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का प्रयास करेगी। उसकी हरकतें काफी खतरनाक हैं। अनुमान लगाया जा सकता है कि छात्राएं किस खतरनाक दौर से गुजर रही होंगी।

शिक्षक छात्राओं से करता था ऐसी दरिंदगी, कांप जाएंगे

8 of 9
जिन छात्राओं के साथ यह घटना हुई है, वे तीसरी से पांचवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही हैं। शुक्रवार को जिस समय पुलिस स्कूल में पूछताछ कर रही थी, उसी दौरान छात्राओं के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिस स्कूल में यह घटना हुई है, वहां पहली से जमा दो स्तर की कक्षाएं एक ही कांपलेक्स में लगती हैं।
विज्ञापन

शिक्षक छात्राओं से करता था ऐसी दरिंदगी, कांप जाएंगे

9 of 9
यह स्कूल काफी बड़े दायरे में फैला हुआ है। स्कूल में 30 से अधिक शिक्षक एवं गैर शिक्षक स्टाफ कार्यरत है। इसके बावजूद किसी ने भी शिक्षक की हरकतों को नोटिस नहीं किया। इससे पहले अप्रैल महीने में शिक्षक को छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करते पकड़ा गया था। इसकी शिकायत उपनिदेशक कार्यालय में की। सिर्फ शिक्षक को माफीनाफा लिखवाकर छोड़ दिया गया। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग पहली बार कठोर कार्रवाई करता तो शिक्षक की हिम्मत इतनी नहीं बढ़ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें