क्रिश्चियन नर्सिंग स्कूल में छात्राओं ने रैंप पर मॉडलिंग कर खूब जलवे बिखेरे। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हाल गूंज उठा।
विज्ञापन
2 of 7
क्रिश्चियन नर्सिंग स्कूल ने लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में वार्षिक समारोह मनाया। वार्षिक समारोह में नर्सिंग स्कूल की प्रशिक्षु नर्सों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
3 of 7
समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त युनूस रहे। उन्होंने नर्सिंग की छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के समारोह आयोजित करने से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निखरता है।
4 of 7
पढ़ाई के साथ इस तरह के समारोह में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। संस्थान के एमडी सुखदेव मसीह ने इस मौके पर संस्थान के गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
5 of 7
मसीह ने कहा कि यह संस्थान 1995 को शुरू हुआ था। वर्तमान में प्रदेश के सरकारी व निजी अस्पतालों में संस्थान की प्रशिक्षु सेवाएं दे रही है।
विज्ञापन
6 of 7
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आकर्षण फैशन शो रहा। प्रशिक्षुओं ने रैंप पर मॉडलिंग कर खूब जलवे बिखेरे।