डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज के वार्षिक समारोह में पहुंचे परिवहन मंत्री जीएस बाली सीएम वीरभद्र के सामने ही भड़क गए। उन्होंने एक के बाद एक कई तीखी बातें कह डालीं। बाली जैसे ही मंच पर पहुंचे कि उनके तेवर तीखे हो गए।
विज्ञापन
अपनी ही सरकार की नाकामियां गिनाने लगे बाली, सीएम भी चौंके
2 of 7
मंच पर बैठे सीएम के समक्ष बाली ने टांडा मेडिकल कालेज की समस्याएं
गिनाकर उन्हें भी अचंभित कर दिया। उनके भाषण में कालेज की समस्याओं को
लेकर काफी आक्रोश था। सीएम को समस्याएं गिनवाने के बाद बाली ने दो टूक कह
दिया कि सीएम साहब! यह स्वास्थ्य विभाग को हुआ क्या है?
विज्ञापन
अपनी ही सरकार की नाकामियां गिनाने लगे बाली, सीएम भी चौंके
3 of 7
ढाई साल
पहले गर्ल्स हास्टल की आधारशिला रखी गई, आज तक काम शुरू नहीं हुआ। डेढ़
वर्ष पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन
किया। वह खुद तब उस दौरान वहां थे, आज तक उसकी चाबियां विभाग को नहीं दी
गईं।
अपनी ही सरकार की नाकामियां गिनाने लगे बाली, सीएम भी चौंके
4 of 7
विशेषज्ञ चिकित्सकों को ज्वाइन करने से पहले ही ट्रांसफर कर
दिया गया। न्यूरोलाजी के चिकित्सक को तो फुटबाल की तरह बना दिया गया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से साफ कह दिया कि इस कोताही में किसी की भी गलती हो
उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
अपनी ही सरकार की नाकामियां गिनाने लगे बाली, सीएम भी चौंके
5 of 7
इस दौरान उन्होंने टांडा मेडिकल कालेज
में लोगों की सुविधाओं के लिए क्लब की मांग रखी। बाली की ओर से उठाई गई
समस्याओं पर गौर करते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गर्ल्स हास्टल का
निर्माण जल्द करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अपनी ही सरकार की नाकामियां गिनाने लगे बाली, सीएम भी चौंके
6 of 7
डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के शोभा सिंह सभागार में कॉलेज के वार्षिक समारोह यूटोपिया-2015 की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि टांडा मेडिकल कॉलेज का नींव पत्थर उन्होंने रखा था। आज इस कॉलेज में प्रदेश भर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने सूबे की तमाम सिविल सप्लाई की दुकानों में जेनरिक दवाइयां उपलब्ध करवाने के निर्देश दे दिए हैं।
अपनी ही सरकार की नाकामियां गिनाने लगे बाली, सीएम भी चौंके
7 of 7
टीएमसी में मातृ-शिशु अस्पताल, ट्रामा सेंटर, डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर, बहुउद्देशीय अनुसंधान इकाई, बोन बैंक, एमफी थियेटर, सराय भवन, खेल परिसर आदि के लिए भूमि अधिग्रहण की जाएगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह ऐलान किया। इस दौरान कालेज के एससीए के अध्यक्ष उजयंत भारद्वाज ने छात्रों की तरफ से मांगें रखीं। प्रशिक्षु चिकित्सकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।