फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए टॉपर्स से और जानिए उनके सक्सेस सीक्रेट्स

Wed, 21 May 2014 04:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
लड़कियां किसी से कम नहीं। ये बात इन स्टूडेंट्स ने साबित कर दी है। दसवीं की मेरिट में टॉप-10 में 34 स्टूडेंट्स हैं जिनमें 21 लड़कियों ने अपने हुनर का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन

मि‌लिए टॉपर्स से और जानिए उनके सक्सेस सीक्रेट्स

2 of 9
भारती विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की छात्रा दीक्षा शर्मा ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। दीक्षा ने 700 में से 682(97.4) अंक लेकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। दीक्षा ने बताया कि वह रोजाना चार से पांच घटे तक पढ़ाई करती थी और सुबह रोजाना पांच बजे उठती थीं। फैशन डिजाइनिंग में इंजीनियरिंग करने की इच्छा रखती हैं। उनके पिता विनय शर्मा मैथ्स के लेक्‍चरर तथा माता मीनाक्षी भी टीजीटी हैं।
विज्ञापन

मि‌लिए टॉपर्स से और जानिए उनके सक्सेस सीक्रेट्स

3 of 9
जतिन कंवर ने मेरिट सूची में 681 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया है। जतिन का सपना इंजीनियर बनने का है। इधर स्कूल प्रबंधन ने जतिन की सफलता पर उन्हें बधाई दी है।

मि‌लिए टॉपर्स से और जानिए उनके सक्सेस सीक्रेट्स

4 of 9
प्रीति चंदेल डाक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। प्रीति ने 680 अंक लेकर मेरिट में दूसरा स्‍थान किया है। चंदेल ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए एक दिन में दस घंटे पढ़ाई की। पिता आर्मी में थे। वह सिर्फ नौ महीने की थी, जब आर्मी में बतौर लेफ्टिनेंट पिता इस दुनिया से रुखसत हो गए। मां अनीता चंदेल उसे इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए दिन-रात एक कर रही है।
विज्ञापन

मि‌लिए टॉपर्स से और जानिए उनके सक्सेस सीक्रेट्स

5 of 9
नितिका का सपना टीचर बनने का है। नितिका ने 679 अंक लेकर मेरिट में तीसरा स्‍थान हासिल किया है।  नितिका के पिता दर्शन सिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं और माता शशि हाउस वाइफ हैं। प्रधानाचार्य भागीरथ राय ने बताया कि नितिका ने इलाके का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

मि‌लिए टॉपर्स से और जानिए उनके सक्सेस सीक्रेट्स

6 of 9
समर हिल पब्लिक स्कूल लोधवां की छात्रा प्रेरणा कारगिल आर्मी में ऑफिसर बनेंगी। इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। प्रेरणा ने 679 अंक लेकर मेरिट में तीसरा स्‍थान हासिल किया है। प्रेरणा के पिता राजेश कुमार अध्यापक तथा माता रेनु शर्मा बैंकिंग सेक्टर में काम करती हैं।
विज्ञापन

मि‌लिए टॉपर्स से और जानिए उनके सक्सेस सीक्रेट्स

7 of 9
वैशाली डॉक्टर बनना चाहती हैं। वैशाली ने 678 अंक लेकर मरिट में चौथा स्‍थान ‌हासिल किया ‌है। माता रेणू शर्मा अध्यापिका हैं। पिता राकेश शर्मा व्यवसायी हैं। वैशाली ने सफलता का श्रेय भाई रिश्व शर्मा, माता-पिता, प्रधानाचार्य कर्नल शोभा सिंह को दिया।

मि‌लिए टॉपर्स से और जानिए उनके सक्सेस सीक्रेट्स

8 of 9
कृति महाजन आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। कृति ने 677 अंक लेकर मेरिट में पांचवा स्‍थान हासिल किया। सफलता का श्रेय माता पिता तथा गुरुजनों को दिया। अनूप महाजन स्वास्थ्य विभाग, माता रेखा महाजन टीजीटी हैं। प्रधानाचार्य राकेश ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

मि‌लिए टॉपर्स से और जानिए उनके सक्सेस सीक्रेट्स

9 of 9
आकृति एमबीबीएस डॉक्टर बनेंगी। आकृति ने 677 अंक लेकर मेरिट में पांचवा स्‍थान हासिल किया। पिता सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंगाणा में कैमिस्‍ट्री  के लेक्चरर हैं तथा माता लिटिल एंजल स्कूल में हिंदी की टीचर हैं। ‌प्रिंसिंपल डिंपल कपिल ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें