फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में पानी के लिए त्राहिमाम, अब खच्चरों पर हो रही पानी की ढुलाई

Tue, 29 May 2018 11:09 AM IST
जगत सिंह तोमर, अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
1 of 6
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को जलापूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं, लेकिन पानी के लिए मचे कोहराम में लोग अपने स्तर पर पानी का जुगाड़ करने को मजबूर हैं। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र के ग्वाली में लोग अपने खर्चे पर खच्चरों और गाड़ियों में पानी ढोने को विवश हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
कई इलाकों में पानी की इस तरह से ढुलाई दो किलोमीटर दूर से की जा रही है। ग्वाली पंचायत के चार गांवों पश्मी, घासन, मटियाना और ग्वाली के लिए नेड़ा खड्ड से पानी की सप्लाई हो रही है, लेकिन योजना में महीने में दो-तीन दिन ही पानी नसीब हो पा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
ऐसे में ग्रामीणों को घोड़ों-खच्चरों और छोटे वाहनों में पानी ढोना पड़ रहा है। निजी वाहनों में पानी ढोने का खर्चा भी 500 से 600 रुपये प्रति 500 लीटर आ रहा है। पश्मी गांव के अमित चौहान, पूर्व प्रधान जगत चौहान, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, गीता राम, बलदेव सिंह, नेत्र सिंह, अमर सिंह, रामभज ने बताया कि पहले गांवों को बालीकोटी प्रवाह योजना से पानी मिल रहा था। 

4 of 6
उस दौरान स्थिति नियंत्रण में थी। अब नई योजना से जोड़ने के बाद पानी का संकट गंभीर हो गया है। ग्रामीण दो किलोमीटर दूर भद्रपुर से पानी ढो रहे हैं। सुबह चार बजे से यहां बर्तनों की लाइनें लग रहीं हैं। घासन गांव के खतर सिंह, कांशी राम, पंच राम, भगत सिंह, कंवर सिंह, अतर सिंह ने बताया कि जिनके पास अपने घोड़े व खच्चर नहीं हैं वह छोटी गाड़ियों से पानी लाया जा रहा है। इसका खर्च 500 से 600 रुपये बैठ रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
आईपीएच उपमंडल शिलाई के एसडीओ नितिन चुनोरी ने बताया कि किसी भी पंचायत से टैंकर की मांग नहीं आई है। प्राकृतिक स्रोतों का पानी सूखने से योजनाएं प्रभावित हो गई हैं। इससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिरमौर जिले में हालात गंभीर- जिला सिरमौर में हालात गंभीर हैं। लगभग 80 पेयजल योजनाएं प्रभावित हो गई हैं। जिले के क्यारी, कांगर घूंड, देवका पुड़ला, बनी बखौली, मेहल प्रीतनगर, साधना घाट, क्याड़ी, कनून पट्टा कुफ़ड़, मेहंदों बाग, गेलो सड़सार, ठाकुरद्वारा, गलाना बेलगी, सिरमौरी मंदिर, बंबियार बढ़ियार, सरोल बसेच, जयहर, टिक्करी, अगरीवाला, रुदाना में भी पानी का संकट है। गर्मी से प्रभावित कुल 79 योजनाओं में से 19 योजनाओं में पानी न के बराबर रह गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें