हालांकि न्यूनतम तापमान चढ़ने से रात को भी गर्म रातें पसीने छुड़ाने लगी हैं। वीरवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 26.2, धर्मशाला में 22.4, मंडी में 19.6, ऊना में 19.2, कांगड़ा-डलहौजी में 18.8, शिमला में 18.2 और मनाली में 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी शिमला में शनिवार को चटक धूप खिली।