फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब देश का आदर्श स्मारक बनेगा ये रहस्यमयी मंदिर

विज्ञापन
1 of 9
बेजोड़ कला और रहस्यमयी इतिहास को संजोकर रखने वाला हिमाचल के कांगड़ा का ये मसरूर मंदिर अब देश का आदर्श स्मारक बनेगा। आदर्श स्मारक योजना के तहत देश भर की 25 राष्ट्रीय और विश्व धरोहरों को पर्यटन के लिहाज से संवारने के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

अब देश का आदर्श स्मारक बनेगा ये रहस्यमयी मंदिर

2 of 9
विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल वंडर ऑफ वर्ल्ड और हिमालयन पिरामिड के नाम से विख्यात बेजोड़ कला के नमूने रॉक कट टेंपल मसरूर एक अनोखा और रहस्यमयी इतिहास समेटे हुए हैं। 8वीं सदी में बना यह मंदिर उत्तर भारत का इकलौता ऐसा मंदिर है।
विज्ञापन

अब देश का आदर्श स्मारक बनेगा ये रहस्यमयी मंदिर

3 of 9
ताजमहल, लाल किला, फतेहपुर सीकरी, कोणार्क मंदिर व ऐलीफैंटा की गुफाएं की तरह इसे भी वंडर ऑफ वर्ल्ड माना जाता है। इसकी नक्काशी और इसके आगे बना तालाब इसकी खूबसूरती को चार चांद लगाता है।

अब देश का आदर्श स्मारक बनेगा ये रहस्यमयी मंदिर

4 of 9
8वीं शताब्दी का यह मसरूर मंदिर एक अखंड चट्टान पर इंडो आर्यन शैली में नक्काशी कर बनाया गया है। इसकी तुलना अजंता-एलेरा के मंदिरों से की जाती है। इसके निर्माण के लिए बेहद कठोर चट्टानों का होना जरूरी है जो हिमाचल में बेहद कम ही मिलती हैं।
विज्ञापन

अब देश का आदर्श स्मारक बनेगा ये रहस्यमयी मंदिर

5 of 9
बताया जाता है कि निर्वासन के दौरान पांडव इस मंदिर में अरसे तक रहे थे। इस मंदिर में राधा-कृष्ण सहित राम, लक्ष्मण और सीता की पत्थर की मूर्तियां हैं। मगर असली मंदिर का निर्माण 8वीं सदी में जाकर किया गया।
विज्ञापन

अब देश का आदर्श स्मारक बनेगा ये रहस्यमयी मंदिर

6 of 9
इसकी नक्काशी बेहद की खूबसूरत तरीके से की गई है। मगर ये किसने की, इसके आज तक पुख्ता सबूत नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन

अब देश का आदर्श स्मारक बनेगा ये रहस्यमयी मंदिर

7 of 9
ऐसा माना जाता है कि पत्थरों पर ऐसी नक्काशी करना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में ये कारीगरी करने के लिए दूर से कारीगर लाए गए थे। कुल 15 बड़ी चट्टानों पर ये मंदिर बनाए गए हैं।

अब देश का आदर्श स्मारक बनेगा ये रहस्यमयी मंदिर

8 of 9
बलुआ पत्‍थर को काटकर बनाए गए इस मंदिर को 1905 में आए भूकंप के कारण काफी नुकसान भी हुआ था। मगर इसके बावजूद ये आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सरकार ने इसे राष्ट्रीय संपत्ति के तहत संरक्षण दिया है।
विज्ञापन

अब देश का आदर्श स्मारक बनेगा ये रहस्यमयी मंदिर

9 of 9
पुरातत्व विभाग शिमला सर्किल अधीक्षण पुरातत्व वित्त केसी नौरियाल का कहना है कि मसरूर मंदिर को आदर्श स्मारक बनाने की सूचना केंद्र से मिल गई है। मसरूर मंदिर में पर्यटकों को क्या-क्या सुविधाएं दी जाएंगी, इसको लेकर चर्चा की जा रही है। अभी यह शुरुआती चरण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें