फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के बच्चे बोले, सेना में भर्ती होकर हम लेंगे पाकिस्तान से बदला

Thu, 20 Jul 2017 03:47 PM IST
महेश कपिल /अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
विज्ञापन
1 of 5
आतंकी हमले में शहीद हुए जवान के बच्चों ने गजब का जज्बा दिखाया। बेटे ने पिता की शहादत के बाद ऐसी बातें कही जिस सुन हर कोई उसे सलाम करने लगा। हिमाचल के हमीरपुर के शहीद जवान सूबेदार शशि कुमार के बच्चों ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने की ठान ली है। 
विज्ञापन

2 of 5
पिता की मौत के गम में डूबे प्रियंका, आंचल और अक्षय ने कहा कि वह सेना में भर्ती होकर पिता की शहादत का बदला लेना चाहते हैं। इसके लिए वह मेहनत करेंगे और सेना में भर्ती होकर पाकिस्तान को सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
कहा कि जून माह में निर्जला एकादशी के समय पापा घर आए थे और शीघ्र रिटायरमेंट की बात कर रहे थे। पिता ने 31 अगस्त को सेना से सेवानिवृत्त होकर घर आने की बात कही थी। हालांकि बुधवार की सुबह जम्मू कश्मीर से पिता की मौत की खबर आई।

4 of 5
इसके बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, आसपास के लोग शहीद के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। शहीद की पत्नी शोभा, सास संतोष और ससुर पृथ्वी चंद सभी बेसुध हैं और शहीद के शव का इंतजार कर रहे हैं। पूरे परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिजनों ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की मांग की है। शहीद की बेटी बीए अंतिम वर्ष की छात्रा प्रियंका शर्मा, बीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छोटी बेटी आंचल शर्मा और बेटे अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से मांग करते हुए कहा कि आए दिन पाकिस्तान युद्ध विराम का उल्लंघन कर रहा है। इसके चलते कई सैनिक शहीद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें