फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद बृजेश की अंतिम यात्रा में उमड़े हजारों लोग, हर आंख हुई नम

Sun, 28 Oct 2018 11:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगाणा/थानाकलां(ऊना)
विज्ञापन
1 of 7
जम्मू-कश्मीर में बीते शुक्रवार को आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए बंगाणा उपमंडल के गांव ननावीं के लांस नायक बृजेश कुमार का शनिवार को करवाचौथ के दिन सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र के हजारों लोगों ने नम आंखों से मातृभूमि की रक्षा करते शहीद हुए देश के बहादुर बेटे को विदाई दी।
विज्ञापन

2 of 7
भतीजे आयुष ने शहीद बृजेश को मुखाग्नि दी। शहीद की माता धुरवी देवी और पत्नी श्वेता का रो-रोकर बुरा हाल है। शहीद की 6 वर्षीय बच्ची को समझ नहीं आ रहा कि आखिर उसके पापा को क्या हो गया। शनिवार सुबह करीब दस बजे शहीद के पार्थिव शरीर को सैन्य हेलीकॉप्टर से थानाकलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में लाया गया।
विज्ञापन

3 of 7
यहां से सेना के वाहन में पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ननावीं पहुंचाया गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर क्षेत्र के हजारों लोगों ने मातृभूमि के लिए शहीद हुए जांबाज को नम आंखों तथा भारत माता की जय के नारों से सैल्यूट किया।

4 of 7
लोगों ने ‘बृजेश कुमार अमर रहे’ और ‘मां का बेटा कैसा हो, बृजेश कुमार जैसा हो’ के नारे लगाए। प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बहादुर जवान को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती तथा उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। 
विज्ञापन

5 of 7
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद बृजेश कुमार के परिवार को सरकार की ओर से 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और शहीद की बेटी की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करने की घोषणा की। 
विज्ञापन

6 of 7
मंत्री वीरेंद्र कंवर ने घोषणा की कि शहीद के नाम पर गांव में प्रवेश द्वार स्थापित किया जाएगा। गांव को जाने वाली सड़क का नामकरण भी शहीद के नाम पर किया जाएगा। मौके पर सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, एसडीम बंगाणा संजीव कुमार, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी मेजर रघुवीर सिंह, डीएसपी मनोज जम्वाल, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, महामंत्री चरण जीत शर्मा, कैप्टन प्रीतम डढवाल, जिला पार्षद इंदु दरोच, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मेला राम दरोच, पूर्व जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा, मदन राणा, विजय शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी शहीद बृजेश कुमार को अंतिम विदाई दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें