फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ: यहां लगा सुहागिनों का मेला, चांद का दीदार कर तोड़ा व्रत

Sun, 28 Oct 2018 11:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
करवाचौथ का त्यौहार शिमला में महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया। रात 7:54 बजे रिज मैदान पर हजारों की तादाद में शामिल सुहागिनों ने चांद का दीदार करने के बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत पूरा किया। ऐतिहासिक रिज मैदान पर हजारों की तादाद में लाल जोड़ा पहनकर सुहागिनें चांद का दीदार करने पहुंची थीं। 
विज्ञापन

2 of 6
गहनों से लकदक महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल भी तैनात था। सुहागिनों ने चांद निकलते ही सेल्फी स्टिक के जरिये इस पल अपने मोबाइल में कैद किया।  शहर में मेहंदी लगाने वालों के पास भी महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। दोपहर बाद कृष्णानगर में पूजा की थाली सुहागिनों को बांटी गई। 
विज्ञापन

3 of 6
शाम के समय महिलाओं ने करवाचौथ के व्रत की कथा सुनी और थाली घूमाने की रस्म निभाई। इसके अलावा शिमला के गेयटी के ओपन थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में गुरमीर कौर ने शानदार प्रस्तुति दी।

4 of 6
शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में सुबह से शिमला घूमने आए पर्यटकों और स्थानीय जोड़ों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। दंपतियों ने यहां पर विशेष पूजा अर्चना की। महिलाओं ने मंदिर में माथा टेककर व्रत का संकल्प लिया और सुख समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना की।
 
विज्ञापन

5 of 6
बालुगंज और चक्कर में भी चांद का दीदार करने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। इसके अलावा संजौली चौक में भी हजारों की संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। हिमाचल की जेलों में कैद कई महिलाओं ने अपने पतियों का दीदार कर करवाचौथ का व्रत खोला। जेल विभाग ने इस बार करवाचौथ पर उनको सरगी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पति का दीदार करने की सौगात दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसके अलावा पुरुष कैदियों ने भी पत्नियों का व्रत खुलवाया। कई बुजुर्ग महिलाओं ने अपनी बहू को आशीर्वाद दिया। जेल वार्ता सॉफ्टवेयर के माध्यम से महिला कैदी करवा चौथ की रात को चांद देखने के बाद अपने पतियों का चेहरा देख सकीं। डीजी जेल सोमेश गोयल ने बताया कि एक दर्जन से ज्यादा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए आवेदन किया था। गोयल ने कहा कि महिला कैदियाें को जेल में अच्छा माहौल देने के लिए इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें