फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भारी बर्फबारी से 397 सड़कें बंद, कई इलाकों में बिजली गुल, पानी की पाइपें जमी

Wed, 20 Feb 2019 10:19 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
सफेद आफत से जूझ रहे हिमाचल में एक बार फिर बर्फबारी हुई है। सूबे में सोमवार रात और मंगलवार सुबह ताजा बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्रों में दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
बारिश- बर्फबारी से तीन हाईवे समेत प्रदेश में छोटी-बड़ी 397 सड़कें बंद हो गई हैं। शिमला- रामपुर, कुल्लू-आनी और चंबा-भरमौर एनएच पर आवाजाही थम गई है।  
विज्ञापन

3 of 10
एचआरटीसी की 50 बसें जगह-जगह बर्फ में फंस गई हैं। दो सौ बस रूट ठप हो गए हैं। लाहौल, किन्नौर, शिमला, कुल्लू, मंडी,  चंबा, सिरमौर के कई क्षेत्रों का संपर्क कट गया है। 

4 of 10
राजधानी शिमला के जाखू, कुफरी समेत मनाली, डलहौजी में ताजा हिमपात हुआ है। नारकंडा में एक फीट से ज्यादा बर्फबारी होने से राजधानी शिमला का अपर शिमला और किन्नौर से संपर्क  कट गया है। 
विज्ञापन

5 of 10
नेशनल हाईवे पांच शिमला-रामपुर पूरी तरह बंद हो गया है। बसों को वाया बसंतपुर भेजा जा रहा है। शिमला-रोहड़ू मार्ग भी बंद है। प्रदेश में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। राजधानी शिमला में सुबह के समय बारिश के बाद 11 बजे से मौसम साफ रहा। 
विज्ञापन

6 of 10
लाहौल-स्पीति के जनजातीय क्षेत्रों के लिए तीसरे दिन भी हेलीकाप्टर उड़ानें नहीं हुईं। करीब 30 मरीज घाटी में फंसे हुए हैं। रोहतांग में 40, सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रा में 15 सेंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन

7 of 10
कुल्लू-आनी वाया जलोड़ी नेशनल हाईवे बंद हो गया है। जिला कुल्लू में सैंज के पागलनाला में बाढ़ आने से करीब दस घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। भरमौर-पांगी, तीसा, किहार, डलहौजी में भी हिमपात हुआ है। 

8 of 10
 चंबा-भरमौर एनएच भी बंद हो गया है। जिला मंडी के सराज और नाचन में भी बर्फबारी हुई है। जिला सिरमौर में नौहराधार, चूड़धार और कांगड़ा में धौलाधार की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है।

9 of 10
लाहौल घाटी में भारी बर्फबारी के बाद पहले हिमखंड और अब बर्फीले तूफान ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। बीते दिन आए बर्फीले तूफान से तिंदी पंचायत में दो घरों की छतें उड़ गईं।
विज्ञापन

10 of 10
हालांकि, जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दोनों परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा। उधर, उदयपुर पंचायत के सलपट गांव को जोड़ने वाले 120 मीटर लंबे बैली ब्रिज के गिरने का खतरा बढ़ गया है। भारी बर्फबारी के चलते इस पुल पर टनों के हिसाब से बर्फ जम गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें