विंटर कार्निवाल के लिए हुए ऑडिशन में मॉडल्स ने रैंप पर कैटवॉक कर ऐसा जलवा बिखेरा कि आप भी बस देखते ही रह जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 18
दो से छह जनवरी तक मनाली में होने वाले विंटर कार्निवाल के लिए शिमला के गौथिक थियेटर में ऑडिशन लिए गए।
विज्ञापन
3 of 18
प्रतिभागियों ने विंटर क्वीन, सिंगिंग, मिस्टर पर्सनेलिटी को लेकर टैलेंट जजों के सामने पेश किया।
4 of 18
ऑडिशन शाम छह बजे तक चले।
विज्ञापन
5 of 18
शिमला, बिलासपुर, कुमारसैन से आई युवतियों ने फैशन का है जलवा... गाने पर कैटवॉक किया।
विज्ञापन
6 of 18
जज की भूमिका में सौरभ चौहान, मोहन लाल, शमशेर सिंह ठाकुर, राज अग्रवाल और सतीश रहे।
विज्ञापन
7 of 18
कल्चर कमेटी के सदस्य सतीश सूद ने बताया कि गौथिक थियेटर में प्रतिभागियों के ऑडिशन लिए गए।
8 of 18
चंडीगढ़ और शिमला के अलावा अन्य जगहों से चुने गए प्रतिभागियों में से 25 सुंदरियां दो जनवरी से छह जनवरी तक मनाली में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कार्निवाल में हिस्सा लेंगी।
9 of 18
विजेता को एक लाख की इनामी राशि दी जाएगी।
10 of 18
फर्स्ट रनरअप को पचास हजार की इनामी राशि दी जाएगी।
11 of 18
सेकंड रनरअप को पच्चीस हजार रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।
12 of 18
ऑडिशन के दौरान जजों को इंप्रेस करने के लिए युवतियों ने मिस हिमालयन क्वीन रहने तो किसी ने लॉ की पढ़ाई के साथ-साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने की बात कही।
13 of 18
ऑडिशन में 16-25 वर्ष तक की आयु की युवतियों ने भाग लिया।
14 of 18
रैंप पर कैटवॉक करतीं मॉडल्स।
15 of 18
मॉडलिंग से ज्यादा प्यार शायरी से- कैटवॉक के दौरान जज ने हॉबी पूछी तो बबीता ने कहा कि उसे मॉडलिंग से ज्यादा कविता व शायरी पसंद है। इस दौरान कविता सुनाकर जजों को इंप्रेंस किया। बबीता एलएलबी की पढ़ाई कर रही है।
16 of 18
मॉडलिंग के लिए क्रेजी- 2013 में मिस हिमालय क्वीन रह चुकी रुपाक्षी ठाकुर का कहना है कि उन्हें मॉडलिंग से बेहद प्यार है। इसके लिए वह कुछ भी कर सकती हैं। वह एपी गोयल यूनिवर्सिटी से शिक्षा ग्रहण कर रही है।
17 of 18
पेशे से डॉक्टर हूं- अनुवैद्य ने बताया कि पापा की इच्छा थी कि मैं डॉक्टर बनूं। लेकिन मेरा मॉडलिंग की ओर काफी ध्यान है। 2010 में मिस हिमाचल भी रह चुकी हूं।
मॉडलिंग और डांस में रुचि- शिमला की रहने वाली श्रेया मोक्टा का कहना है कि उन्हें मॉडलिंग और डांस में विशेष रुचि है। श्रेया हिमाचल प्रदेश विवि से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही है।