फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बारिश का कहर: डैम ध्वस्त, कई सड़कें बहीं, तस्वीरें

Wed, 09 Aug 2017 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल में भारी बारिश का कहर जारी है। कई इलाकों में सड़कें पूरी तरह से बह गई हैं जबकि कई रोड भू स्‍खलन से ठप हो गए हैं। 
मनाली काजा सड़कमार्ग का एक हिस्सा भारी बारिश के बाद बह गया है। कई गाड़ियां भी इस इलाके में फंसी हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
वहीं, बाकी जिलों में भी लगातार भारी बारिश से सड़कें ठप पड़ी हैं। उधर, भारी बारिश ने धौणकोठी गांव से सटा चेक डैम ध्वस्त होने से कोहराम मच गया। चेक डैम टूटने से सारी पानी तेज बहाव के साथ खेतों में जा घुसा।
विज्ञापन

3 of 5
इससे बीस बीघा जमीन पर लगी मक्की की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। नाले के आसपास बसे मकानों के भी गिरने का खतरा बन गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर जांच की मांग की है।

4 of 5
मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में जलभराव, भूमि कटाव से लेकर यातायात पर व्यापक असर पड़ा। बिलासपुर जिले में भारी बारिश से आईपीएच की 242 योजनाएं प्रभावित हुई हैं। लोक निर्माण विभाग को भी लाखों रूपये के नुकसान की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंबा जिले में मूसलाधार बारिश से आधा दर्जन मार्ग बंद रहे। तीसा में चांजू, मधुवाड़, चुवाड़ी में काली घार, लाहडू़ व टिकर, भरमौर और सलूणी में भूस्खलन से मार्ग अवरुद्घ रहने। ऐसे में वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी। कांगड़ा जिले में होशियारपुर- कांगड़ा एनएच 503 पर ढलियारा खड्ड में पानी का बहाव बढ़ने से जाम लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें